आरसीबी ने अपने यूट्यूब चैनल पर IPL 2024 के लिए नई जर्सी को लॉन्च कर दिया है. जानिए विराट कोहली नए लुक में कैसे दिख रहे हैं…
बेंगलुरु (ए)। आईपीएल 2024 की शुरुआत कुछ ही दिन दूर है और 22 मार्च को सीजन के पहले मैच में विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने होंगी, लेकिन उससे पहले RCB ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपनी नई जर्सी को लॉन्च किया है. पिछले सीजन के मुकाबले बात की जाए तो RCB की जर्सी पहले की तरह लाल है, लेकिन इस बार टी-शर्ट के ऊपरी हिस्से पर काले के बजाय डार्क ब्लू (गाढ़े नीले रंग) का इस्तेमाल किया गया है।
आपको याद दिला दें कि जर्सी लॉन्च होने से कुछ घंटे पहले RCB की ऑफिशियल वेबसाइट क्रैश हो गई थी और सोशल मीडिया पर लाल और नीले रंग के मिश्रण से बनी जर्सी कई घंटे पहले लीक हो गई थी. RCB की जर्सी लॉन्च होने के समारोह में नॉर्वे के संगीतकार एलन वॉकर भी पहुंचे, जिन्हें विराट कोहली और RCB के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने एलन वॉकर के नाम से छपी RCB की टी-शर्ट उन्हें भेंट की है।
इस बीच RCB की पूरी टीम, कोच और सपोर्टिंग स्टाफ भी स्टेज पर मौजूद रहा. इस बार भी RCB का टाइटल स्पॉन्सर ‘क़तर एयरवेज़’ ही होगा और टीम की जर्सी पर बड़े-बड़े शब्दों में ‘अंग्रेजी में ‘Qatar Airways’ लिखा हुआ है।
विराट कोहली ने जर्सी के लॉन्च होने से पहले महिला RCB टीम की कप्तान स्मृति मंधाना को स्टेज पर बुलाया. विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस और स्मृति मंधाना, तीनों ने एकसाथ उस बटन को दबाया, जिसके बाद वो वीडियो शुरू हुई, जिसमें विराट कोहली और टीम के अन्य खिलाड़ी नई जर्सी में पोज़ देते हुए दिखाई दिए।
आपको याद दिला दें कि स्मृति ने कुछ दिन पहले ही आरसीबी फ्रैंचाइज़ी को अपनी कप्तानी में पहली बार चैंपियन बनाया है. उनकी टीम ने WPL 2024 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से मात दी थी।
Virat Kohli and both our skippers giving the customised RCB jersey to Alan Walker ❤️ pic.twitter.com/x3levclUvv
— Pari (@BluntIndianGal) March 19, 2024
















