इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ओर से ICAI CA मई 2024 को री-शेड्यूल कर दिया गया है. ये फैसला लोकसभा चुनाव को देखते हुए लिया गया है…
नईदिल्ली (ए)। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने ICAI CA मई 2024 एग्जाम को री-शेड्यूल कर दिया है. जो अभ्यर्थी 2024 में चार्टर्ड अकाउंटेंट परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आईसीएआई की आधिकारिक साइट icai.org पर जाकर नई तारीखें और नोटिस चेक कर सकते हैं. ये निर्णय लोकसभा इलेक्शन को देखते हुए लिया गया है।
इंटरमीडिएट कोर्स परीक्षा ग्रुप I 3, 5 और 9 मई, 2024 को आयोजित की जाएगी और ग्रुप II 11, 15 और 17 मई, 2024 को आयोजित होगी. ग्रुप I की अंतिम परीक्षा 2, 4 और 8 मई, 2024 को आयोजित की जाएग. जबकि ग्रुप II की फाइनल परीक्षा 10, 14 और 16 मई, 2024 को आयोजित होगी. उधर, इंटरनेशनल टैक्सेशन असेसमेंट टेस्ट का आयोजन 14 मई और 16 मई को होगा।
इस पूर्व में सीए फाउंडेशन कोर्स एग्जाम 20, 22, 24 और 26 जून को निर्धारित किया गया था. वहीं, सीए इंटरमीडिएट कोर्स, ग्रुप 1 की परीक्षा 3, 5 और 7 मई 2024 को और ग्रुप 2 की परीक्षा 9, 11, 13 मई को तय थी. जबकि ग्रुप 1 के लिए सीए फाइनल कोर्स एग्जाम का आयोजन 2, 4 और 6 को होना था. साथ ही ग्रुप 2 की परीक्षाएं 8, 10 और 12 मई को होनी थीं।
इस तरह देखें नई तारीखें
- स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाएं.
- स्टेप 2: इसके बाद उम्मीदवार होम पेज पर उपलब्ध ICAI CA मई 2024 री-शेड्यूल लिंक पर क्लिक करें.
- स्टेप 3: फिर उम्मीदवार के सामने एक नया पेज खुल जाएगा.
- स्टेप 4: उम्मीदवार इस पेज पर डेट चेक कर सकते हैं और पेज डाउनलोड कर लें.
- स्टेप 5: अंत में उम्मीदवार आगे की जरूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
वहीं, आईसीएसआई सीएस एक्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल जून 2024 परीक्षाएं 2 जून से लेकर 10 जून तक आयोजित की जाएंगी. जबकि पहले ये एग्जाम 01 जून से लेकर 10 जून तक 9 बजे से लेकर 12:15 तक आयोजित होनी थी. ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद ले सकते हैं।
















