BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

IPL 2024 में छह साल बाद दोबारा नवजोत सिंह सिद्धू करेंगे कमेंट्री, पोस्ट शेयर कर लिखा- सरदार ऑफ कमेंट्री इज बैक

नवजोत सिद्धू पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर और चरणजीत चन्नी से उनका विवाद जगजाहिर है। एक मामले में जेल काटकर लौटे नवजोत सिद्धू राजनीति में सक्रिय हैं लेकिन वे लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर चुके हैं…

 

मुंबई (ए)। लोकसभा चुनाव सिर पर हैं। प्रचार का दौर भी शुरू हो गया है। ऐसे में पंजाब में कांग्रेस को हैरान कर देने वाली एक खबर सामने आई है। पंजाब कांग्रेस के नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिद्धू फिर से क्रिकेट की तरफ लौट रहे हैं।

नवजोत सिद्धू आईपीएल 2024 में कमेंट्री करते दिखेंगे। आईपीएल 22 मार्च से शुरू हो रहा है। इस बारे में खुद स्टार स्पोर्ट्स ने एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें लिखा है-सरदार ऑफ कमेंट्री इज बैक। सिद्धू ने भी इस पोस्ट को रिपोस्ट किया है।

 

पंजाब में अंतिम चरण में एक जून को मतदान होना है। नवजोत सिद्धू लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं। वे अमृतसर लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रह चुके हैं। वे एक बार राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं और एक बार विधायक का चुनाव जीत चुके हैं।

 

सिद्धू पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। हालांकि उनका कार्यकाल काफी उठापटक से भरा रहा था। इस बार नवजोत सिंह सिद्धू लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर चुके हैं। अपनी वाकपटुता के लिए प्रसिद्धू नवजोत सिद्धू लगभग पांच छह साल से छोटे परदे और क्रिकेट कमेंट्री से दूर हैं। उन्होंने 2018 में आखिरी बार एक क्रिकेट मैच में कमेंट्री की थी। सिद्धू का क्रिकेट करियर 15 साल का है।

 

 

Related Posts