BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

क्षत्रिय कल्याण सभा महिला प्रकोष्ट भिलाई व अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा वीरांगना के संयुक्त तत्वाधान में फ़ाग मिलन समारोह का हुआ आयोजन

भिलाई। क्षत्रिय कल्याण सभा(महिला प्रकोष्ट), भिलाई व अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा वीरांगना के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 17/3/2024 को होली मिलन “फ़ाग” एवम महिला दिवस का कार्यक्रम महाराणा प्रताप भवन सेक्टर 7 भिलाई में सम्पन्न हुआ।

क्षत्रिय कल्याण सभा, महिला प्रकोष्ठ की और से समाज की सशक्त महिलाओ का सम्मान, महिला दिवस के उपलक्ष्य में किया गया। रक्षा सिंह (शिक्षा), संगीता सिंह बघेल (शिक्षा एवम समाजसेवा), शीतला ठाकुर (सरपंच), माला सिंह(कवयित्री), एवम विधा सिंह (भजन गायिका) इनका सम्मान विविध क्षेत्रों में उनकी उपलब्धि के लिए किया गया।

उपस्तिथ अतिथियों ने कार्यक्रम की खूब सराहना की साथ ही रंगारंग कार्यक्रम व होली मिलन का खूब आनंद भी किया। रक्षा सिंह ने महिलाओं की मैनेजमेंट के गुणों की सराहना करते हुए श्रीराम भजन गाया। विधा सिंह ने अपने सुमधुर गीतों से समाँ बांधा।

संगीता बघेल ने अपनी प्रकाशित कविताओ में से महिलाओं का सम्बल बढ़ाने वाली कविताओ का पठन किया।
माला जी ने वीर रस की हिंदी तथा भोजपुरी कविताये सुनाई तो शीतला ने महिलाओं को निर्भीक होकर समाज का नेतृत्व सम्पूर्ण रीति रिवाज मानते हुए करने के लिए प्रेरित किया।

अनेको सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए जिसने उपस्थित सभी का मन मोह लिया।
1. निरिक्षा राठौर- एकल नृत्य
2. सुधा सिंह- गायन
3. माला सिंह- काव्य पाठ
4. सन्ध्या sec 5 – काव्य पाठ
5. निरिक्षा सिंह- काव्य पाठ
6. मंजू सिंह- गीत
7. पुष्पा – एकल नृत्य
8. संगीता सिंह- काव्यपाठ
9. निरिक्षा – एकल नृत्य2

होउजी एवम अन्य गेमों भी खेलाए गये जिनके विजेता रहे: होउजी सीमा सिंह, सुषमा सिंह बोरसी, स्वाति सिंह। अन्य: बिना सिंह,पुष्पाजी, सुषमा सिंह रिसाली।

होली के उपलक्ष्य में विभिन्न व्यंजनों का स्वाद सभी ने लिया। कायक्रम का संचालन गायत्री सिंह राठौर ने किया।धन्यवाद ज्ञापन सिमा सिंह जी ने किया।

उपरोक्त कार्यक्रम में अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण सभा, वीरांगना की प्रदेश उपाध्यक्षा किरण सिंह, जिल्हा उपाध्यक्ष सुषमा सिंह, संध्या सिंह, संध्या चन्देल, पुष्पा सिंह, मंजू सिंह, अनिता सिंह, प्रभा सिंह, श्वेता चौहान, पुष्पा सिंह,सोनी सिंह, आशा ठाकुर,अन्नपुर्णा सिंह, संजय सिंह एवम उमा सिंह क्षत्रिय कल्याण सभा की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा करुणा सिंह परिहार,उमा सिंह, ज्योति सिंह, पूनम सिंह, सुषमा सिंह एवम अन्य कार्यकारिणी उपस्थित थी।

Related Posts