BREAKING

छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईदेश-दुनियाफीचर्ड

कोरोना वायरस का असर: पासपोर्ट आवेदक 7 अप्रैल के बाद अपॉइंटमेंट ले..


रायपुर। कोरोना वायरस-19 के खतरे को देखते हुए आवेदकों से निवेदन है कि यदि विदेश भ्रमण करना अति आवश्यक हो तभी पासपोर्ट कार्यालय, रायपुर पासपोर्ट सेवा केन्द्र एवं डाकघर पासपोर्ट सेवा केन्द्रों में उपस्थित होवें। यदि किसी आवेदक को बुखार हो तो कृपया करके क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पासपोर्ट सेवा केन्द्र एवं डाकघर पासपोर्ट सेवा केन्द्रों में अपाइंटमेंट के दिन न जावें ।
आवेदकों को यह भी सूचित किया जाता है कि अपाइंटमेंट प्राप्त करने की बाध्यता समाप्त की जा चुकी है अतः आवेदक वर्ष में कई बार अपना अपाइंटमेंट प्राप्त कर सकते हैं। पासपोर्ट आवेदकों से निवेदन है कि आप अपना अपाइंटमेंट 7 अप्रैल के बाद का निर्धारित करने का कष्ट करें। कृपया दिनांक 31/03/2020 तक पासपोर्ट कार्यालय डीडीयु नगर, रायपुर में इन्क्वारी हेतु विजिट ना करें |
आवश्यकता होने पर आवेदक टॉल फ्री नं.1800-258-1800 एवं कार्यालय के पूछताछ सं. 0771-2263922 पर सुबह 09.30 से शाम 06.00 बजे तक कार्यालय दिवस में संपर्क कर सकते है।

(सी.पी.यादव) पासपोर्ट अधिकारी,
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, रायपुर, छ्त्तीसगढ़

Related Posts