BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बीडीएस कॉलेज बाबा दीप सिंग नगर में निःशुल्क रोजगार मेला का हुआ समापन, 22 कंपनियों ने लिया भाग

भिलाई। बीडीएस ग्रुप्स ऑफ एजुकेशन ( आइसेक्ट- सुपेला, बी डी एस कॉलेज, रमन आई टीआई ) एवं बॉश इंडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान से बी डी एस कॉलेज बाबा दीपसिंग नगर, वैशाली नगर, भिलाई में निःशुल्क रोजगार मेला का आयोजन किया गया।

रोजगार मेले में डिजिटल मिडिया, बीमा, बैंक, फाइनेंस, आईटी, बीपीओ, हेल्थ, एग्रीकल्चर, सिक्युरिटी सेक्टर से 22 कंपनियो ने भाग लिया। मेले में कंपनियो के प्रतिनिधियो द्वारा 2000 से अधिक रिक्त पदो पर साक्षातकार के माध्यम से नियुक्ति प्रक्रिया की गई। इस रोजगार मेले में 902 अभियार्थियो ने रजिस्ट्रेशन कराया।

रोजगार मेले में बी डी एस ग्रुप ऑफ एजुकेशन के निर्देशक अरविंदर सिंग, शिक्षाविद एमपी शुक्ला, बॉश इंडिया फाउंडेशन के स्टेट हेड सी.एस. पांडेय शामिल हुए।

इस संबंध में एम पी शुक्ला ने संस्था द्वारा किए गए रोजगार मेले के आयोजन की सराहना की और कहा कि यह रोजगार मेला बेरोजगार युवाओ के लिए रोजगार के अवसर लेकर आया है, युवा नौकरी पाकर आत्म र्निभर बनेंगें और 350 से अधिक नियुक्ति पत्र देकर अभियार्थियो को अपनी शुभकामनाए दी।

रोजगार मेले के सफलतापूर्वक आयोजन में वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन जिला रोजगार केन्द्र के डिप्टी डायरेक्टर राजकुमार कुर्रें, बॉश इंडिया फाउंडेशन के स्टेट हेड सी. एस. पांडेय का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

बी डी एस ग्रूप ऑफ एजुकेशन के निर्देशक अरविंदर सिंग एवं सेन्टर हैड जसप्रीत कौर ने संस्था के स्टाफ नीता पाठक, अनीता गिरी, सोनी सिंग, संध्या सतपरथी, अशोक देवांगन, एन. श्री रामुल, मारिया ओगसिंटिन, वैभव भिमटें, रितू, इशापटेल, दिपक जागडें, जगदीश यादव, रमा रामटेके का आभार प्रकट किया।

Related Posts