रायपुर। आदर्श आचार संहिता लागू होने के पूर्व आज राजधानी रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने जिले के 32 निरीक्षकों का तबादला आदेश जारी किया है।
जारी आदेश में निरीक्षक श्रुति सिंह को खम्हारडीह, रोहित मालेकर को सिविल लाईन, विनय सिंह बघेल को तेलीबांधा का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
वही निरीक्षक सुधांशु बघेल को रायपुर कोतवाली, कृष्ण कुमार कुशवाहा को गुढियारी, आशीष यादव को देवेंद्र नगर, मंजुलता राठौर को अजाक, सुरेंद्र श्रीवास्तव को गंज थाना का प्रभार दिया गया है। देखे पूरी सूची…


















