BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

कलेक्टर- एसएसपी की मौंजदगी में मरीन ड्राइव पुलिस बूथ का ट्राफिक वार्डन व ट्राफिक मितान ने फीता काटकर किया उद्घाटन

रायपुर। राजधानी रायपुर में यातायात व्यवस्था बनाने एवं सड़क हादसों पर नियंत्रण के दृष्टिकोण से यातायात पुलिस द्वारा लोगों को यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाने के लिए प्रेरित करने एक माह तक सड़क सुरक्षा जागरूकता माह चलाया गया। लोगों से यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाते हुए सुरक्षित गंतव्य तक पहुँचने व जीवन की रक्षा करने अपील किया गया। नियमित रूप से यातायात नियमों की जानकारी देकर लोगों को पालन के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

इसी कड़ी में मरीन ड्राइव में रामा टीएमटी के सौजन्य से सीएसआर मद के अंतर्गत बनाए पुलिस बूथ को यातायात पुलिस को सौंपा गया। इस पुलिस बूथ का उद्घाटन ट्राफिक वार्डन सुफल राम यादव व ट्राफिक मितान पंकज दास द्वारा फीता काटकर किया गया।

इस दौरान कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. गौरव सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, रामा टीएमटी के डायरेक्टर मनीष सोमानी एवं पंकज सोमानी तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर डॉं. अनुराग झा, उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर गुरजीत सिंह एवं सुशांतो बनर्जी व थाना प्रभारी तेलीबांधा यातायात प्रमोद कुमार सिंह, यातायात मुख्यालय प्रभारी टीकेलाल भोई एवं अन्य ट्राफिक स्टाफ व रामा टीएमटी के स्टाफ मौजुद थे।

उल्लेखनीय है कि मरीन ड्राइव में सुबह एवं संध्या के समय काफी संख्या में लोगों का आवागमन होता है जिसके कारण वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग से सामान्य जनता को को असुविधा का सामना करना पड़ता है। ट्राफिक बूथ स्थापित होने से जहॉ एक ओर वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग होगी।

वहीं दूसरी ओर पुलिस की उपस्थिति से लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ेगी और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगेगा। इसी कड़ी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा शहर के नागरिकों से भी यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाने एवं सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद हेतु आगे आने लोगों से अपील किया।

Related Posts