BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने दृष्टिहीन दिव्यांग को लैपटॉप प्रदान किया

दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने कलेक्ट्रेट कक्ष में जिले के धमधा तहसील अंतर्गत ग्राम पेंड्रावन निवासी रवि यादव को लैपटॉप प्रदान कर रवि को उनके उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर एडीएम अरविंद एक्का भी मौजूद थे। ज्ञात हो कि शासकीय दिग्विजय कॉलेज राजनांदगांव में बीए प्रथम वर्ष में अध्ययनरत रवि यादव जन्म से ही दृष्टिहीन है।

उच्च शिक्षा प्राप्ति की ललक से रवि यादव ने अध्ययन करने हेतु इलेक्ट्रिकल साउंड की आवश्यकता बताते हुए शैक्षणिक कार्य हेतु लैपटॉप संशाधन उपलब्ध कराने आवेदन प्रस्तुत किया था। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने रवि की मंशा के अनुरूप उन्हें अपने कर कमलो से लैपटॉप प्रदान किया। लैपटॉप प्राप्त कर रवि यादव ने सहयोग के लिए जिला प्रशासन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया है।

कलेक्टर ने नवीन हाईजेनिक मार्केट का किया निरीक्षण: कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने नवीन हाईजेनिक थोक एवं खुदरा मछली बाजार का निरीक्षण किया। वर्तमान में हाईजेनिक मार्केट (मछली बाजार) थोक एवं खुदरा मछली बाजार के भवन का उपयोग नहीं किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सुश्री चौधरी ने उपसंचालक मत्स्य सीमा चंद्रवंशी को थोक एवं खुदरा मछली बाजार के संचालन हेतु इंदिरा मार्केट में उपस्थित मछली बाजार के फुटकर व थोक दुकानदारों से सम्पर्क कर नवीन हाईजेनिक मार्केट (मछली बाजार) में दुकाने लगाई जाने हेतु निर्देशित किया ताकि अनुपयोगी भवन का उपयोग कर उच्चतम स्तर पर मछली बाजार का संचालन किया जा सकें।

उपसंचालक मत्स्य ने बताया कि हाईजेनिक मार्केट राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड हैदराबाद के स्वीकृति अनुसार विभागीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र-दुर्ग की शासकीय भूमि पर प्रबंध संचालक मत्स्य महासंघ-रायपुर के द्वारा निर्मित किया गया है। जिसमें 16 थोक दुकानें एवं 28 खुदरा दुकानंे सम्मिलित है। हाईजेनिक फिश मार्केट शहर से 1 किलो मीटर हटकर खुले वातावरण में स्थित है एवं बाजार हेतु पार्किंग की पर्याप्त सुविधा है।

परिसर में बर्फ संयंत्र सह (शीत गृह) कोल्ड स्टोरेज (दैनिक क्षमता-12 मी.टन) भी निर्मित है, जिससे निर्मित बर्फ का उपयोग कर मछलियों को अधिकतम समय तक ताजा रखा जा सकता है एवं मछली खाने वाले आम उपभोक्ताओं को ताजी एवं स्वस्थ मछली उपलब्ध हो सकेगी।

मुद्रक एवं प्रिंटिंग प्रेस संचालकों की बैठक आज: लोकसभा निर्वाचन 2024 के सुचारू संचालन हेतु निर्वाचन सामग्री, पोस्टर्स, पाम्पलेट्स आदि के मुद्रण के संबंध में जिला दुर्ग अंतर्गत मुद्रक एवं प्रिंटर्स की बैठक 15 मार्च 2024 को दोपहर 12.30 बजे से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में जिला कार्यालय दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित की गयी है।

Related Posts