BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

वाहन चेकिंग के दौरान नगद 1862200 रूपये जप्त

आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए की गई वाहनों की आकस्मिक चेकिंग…चेकिंग के दौरान थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत स्थित टोल नाका पास 18,62,200/- रूपये किया गया जप्त…

रायपुर। आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार दिनांक 14.03.24 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं थाना मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत स्थित टोल नाका पास वाहनो की आकस्मिक चेकिंग की गई।

चेकिंग के दौरान चारपहिया वाहन क्रमांक ओडी/15यू/9001 को चेक करने पर बैग में लाखों रूपये नगदी रकम रखा होना पाया गया।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा वाहन में सवार व्यक्ति से लाखों रूपये नगदी रकम के संबंध में पूछताछ करने एवं वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह किया जा रहा था।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा उक्त वाहन चालक के पास रखे कुल 18,62,200/- रूपये (अठारह लाख बासठ हजार दो सौ रूपये) नगदी रकम को धारा 102 जा.फौ. के तहत थाना मंदिर हसौद में जप्त किया गया है।

Related Posts