BREAKING

Uncategorised

स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, केटरिंग टेक्नोलॉजी एंड एप्लाइड न्यूट्रीशन में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित, इन नम्बरों पर करे सम्पर्क

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के नवा रायपुर स्थित स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, केटरिंग टेक्नोलॉजी एंड एप्लाइड न्यूट्रीशन (एसआईएचएम) में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए है। कोई भी छात्र फूड प्रोडक्शन और डिप्लोमा कोर्स में एक अक्टूबर तक एडमिशन ले सकता है। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, केटरिंग टेक्नोलॉजी एंड एप्लाइड न्यूट्रीशन (एसआईएचएम) में प्रवेश प्रारंभ है। कोई भी छात्र फूड प्रोडक्शन और डिप्लोमा कोर्स में एक अक्टूबर तक एडमिशन ले सकता है। डेढ़ साल के डिप्लोमा कोर्स के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 12वीं पास होना है।शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए डिप्लोमा इन फूड प्रोडक्शन, डिप्लोमा इन फूड एंड बेवरेज सर्विस और डिप्लोमा इन हाऊस कीपिंग ऑपरेशन पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए है। तीनों डिप्लोमा कोर्स के लिए 40-40 सीट निर्धारित है। जो अभ्यर्थी प्रवेश लेना चाहते हैं, वे तेलीबांधा रायपुर स्थित होटल जोहार छत्तीसगढ़ से आवेदन ले सकते है। ऑनलाइन और पोस्ट से भी कर सकते हैं आवेदन अभ्यर्थी एडमिशन के लिए रजिस्टर्ड डाक और ई-मेल (ihmraipur@cg.gov.in ) पर भी आवेदन कर सकते हैं। डिप्लोमा कोर्स के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु, आवेदन पत्र और अन्य जानकारी www.ihmraipur.com और www.chhattisgarhtourism.in पद से प्राप्त की जा सकती है। इसी प्रकार दूरभाष नम्बर 07714014166, 8871792093, 9300912780 और 8770197441 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Related Posts