BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

आयुक्त दशरथ सिंह राजपूत ने श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर, RTE स्कूल और दाल भात केंद्र का किया औचक निरीक्षण

भिलाई 3। नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा के नवपदस्थ आयुक्त दशरथ सिंह राजपूत पदभार ग्रहण के साथ ही एक्शन मोड़ में है। आयुक्त लगातार निगम के अधिकारी कर्मचारियों की बैठक लेकर दिशा निर्देश दे रहे है।

 

आयुक्त ने निगम क्षेत्र में स्थित श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल शॉप का औचक निरीक्षण किया साथ ही मेडिकल शॉप के संचालक से दवाइयों से संबंधित जानकारी ली और दिया निर्देश दिए। वहां उपस्थित दवा खरीदारों से भी चर्चा की।

आयुक्त ने निगम क्षेत्र स्थित आरटीई स्कूल शिवा पब्लिक स्कूल सहित अन्य स्कूलों का भी दौरा किया। वहां के प्राचार्य व अन्य स्टॉफ से शिक्षा के अधिकार के तहत एडमिन की जानकारी ली साथ ही वहां के रिकार्ड भी चेक किए।

आयुक्त दशरथ सिंह राजपूत ने निगम क्षेत्र के हथखोज में संचालित शाहिद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना (दाल भात) केंद्र का भी औचक निरीक्षण किया। खाने की गुणवत्ता चेक किया और श्रमिको से जानकारी ली। आयुक्त ने संचालक को आस पास साफ सफाई रखने, खाने की गुणवत्ता में लापरवाही नही बरतने की बात कही।

Related Posts