यशस्वी आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के चल रहे मौजूदा चक्र में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और उन्होंने बैक टू बैक टेस्ट में दो दोहरे शतक जड़े है…
नईदिल्ली (ए)। भारत के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को फरवरी महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है। इस खिलाड़ी ने पिछले साल जुलाई में डेब्यू के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तहलका मचा दिया है। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में यशस्वी ने दो दोहरे शतक जमाए और प्लेयर ऑफ द सीरीज बने थे। अब उन्हें आईसीसी ने प्लेयर ऑफ द मंथ के खिताब से नवाजा है। इस खिलाड़ी ने अपने शुरुआती करियर में ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
यशस्वी जायसवाल ने न्यूजीलैंड के दिग्गज केन विलियम्सन और श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका को हराकर फरवरी 2024 के लिए ICC मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार जीता। यशस्वी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की मजबूत शुरुआत की है और आंकड़े साबित करते हैं कि वह आने वाले समय में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट सलामी बल्लेबाजों में से एक हो सकते हैं।
यशस्वी आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के चल रहे मौजूदा चक्र में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और उन्होंने बैक टू बैक टेस्ट में दो दोहरे शतक जड़े है। यशस्वी ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 219 रन बनाए और फिर राजकोट में अगले टेस्ट में दूसरी पारी में दोहरा शतक बनाकर भारत को सीरीज में बढ़त बनाने में मदद की। इस युवा भारतीय सलामी बल्लेबाज ने फरवरी में कई रिकॉर्ड बनाए और अपनी राजकोट पारी के दौरान एक टेस्ट पारी (12) में सर्वाधिक छक्कों के वसीम अकरम के लंबे समय से चले आ रहे टेस्ट रिकॉर्ड की बराबरी की।
India's breakout performer takes home the ICC Men's Player of the Month award after a stellar February 🏅
More 👇
— ICC (@ICC) March 12, 2024
22 साल और 49 दिन की उम्र में लगातार दोहरे शतक ने उन्हें सर डोनाल्ड ब्रैडमैन और विनोद कांबली के बाद टेस्ट में दो दोहरे शतक दर्ज करने वाला दुनिया का तीसरा सबसे युवा बल्लेबाज बना दिया। यशस्वी ने फरवरी का अंत तीन टेस्ट मैचों में 112 की औसत से 560 रन बनाकर किया, जिसमें 20 छक्के शामिल थे। उन्होंने मार्च में भी अपने इस फॉर्म को जारी रखा। वह टेस्ट में हजार रन पूरे करने वाले पारी के हिसाब से दूसरे सबसे तेज और टेस्ट के हिसाब से सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाले भारतीय बने।
Yashasvi Jaiswal's stirring run in the #INDvENG Test series has seen him topple some major records 🌟
Details 👉 https://t.co/ZyTnmclr57#WTC25 pic.twitter.com/H717oHebZi
— ICC (@ICC) March 7, 2024
यशस्वी ने पुरस्कार जीतने के बाद क्या कहा?
यशस्वी ने पुरस्कार जीतने के बाद कहा, ‘आईसीसी पुरस्कार हासिल करके मैं वास्तव में खुश हूं और मुझे उम्मीद है कि भविष्य में मुझे और अधिक पुरस्कार मिलेंगे। यह मेरे लिए सर्वश्रेष्ठ पुरस्कारों में से एक है और यह मेरी पहली पांच मैचों की सीरीज रही है। मैंने इसका लुत्फ उठाया। मैं जिस तरह खेला और हमने 4-1 से सीरीज जीती, यह मेरे सभी साथियों के साथ एक अविश्वसनीय अनुभव रहा है और मैंने वास्तव में इसका आनंद लिया। यशस्वी ने भी अपनी राजकोट की 214* रन की पारी को अपनी सर्वश्रेष्ठ टेस्ट पारी करार दिया। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि जब मैंने राजकोट में दोहरा शतक बनाया तो मुझे लगता है कि वह ऐसी चीज थी जिसका मैंने लुत्फ उठाया और महसूस किया। मैं उस लम्हे को जी रहा था।
















