BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

ऋषभ पंत बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग कर रहे हैं, उन्हें जल्द ही फिट घोषित किया जा सकता है : जय शाह

माना जा रहा है कि अगर वह आईपीएल में वापसी करने में कामयाब होते हैं तो उन्हें टी20 विश्व कप में भी खेलने का मौका मिल सकता है। इस बीच बीसीसीआई सचिव ने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है…

नईदिल्ली (ए)। भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल 2024 में वापसी कर सकते हैं। इस बात की जानकारी बीसीसीआई सचिव जय शाह ने दी है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी की फिटनेस पर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि पंत बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग कर रहे हैं। उन्हें जल्द ही फिट घोषित किया जा सकता है।

चोट की वजह से टीम इंडिया से बाह चल रहे पंत फिलहाल बेंगलुरू स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में हैं। 26 वर्षीय खिलाड़ी को रिहैब के साथ-साथ अभ्यास करते भी देखा जा रहा है जिसकी तस्वीर और वीडियो वह सोशल मीडिया पर अक्सर साझा करते हैं। माना जा रहा है कि अगर वह आईपीएल में वापसी करने में कामयाब होते हैं तो उन्हें टी20 विश्व कप में भी खेलने का मौका मिल सकता है। इस बीच बीसीसीआई सचिव ने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है।

 

जय शाह ने कहा, “पंत अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है, विकेटकीपिंग अच्छी कर रहा है। हम उसे जल्द ही फिट घोषित कर देंगे। अगर वह हमारे लिए आईसीसी टी20 विश्व कप खेल पाता है, तो यह हमारे लिए बड़ी बात होगी। वह हमारे लिए बहुमूल्य है। अगर वह बैटिंग कर पाता है, विश्व कप खेल पाता है, देखते हैं कि आईपीएल में वह कैसा प्रदर्शन करता है।”

30 दिसंबर, 2022 को कार दुर्घटना का शिकार होने के बाद पंत बुरी तरह घायल हो गए थे। उनकी गाड़ी में आग लग गई थी। पंत के दाहिने घुटने का लिगामेंट फट गया था और उनकी दाहिनी कलाई, टखने और पैर के अंगूठे के साथ-साथ उनकी पीठ पर भी चोटें आईं थी।

अपने चेहरे की चोटों, घावों और खरोंचों को ठीक करने के लिए उन्होंने सर्जरी करवाई। हाल ही में वह इलाज के लिए लंदन भी गए थे। वह अक्सर सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपने स्वास्थ्य में सुधार की जानकारी देते रहते हैं।

Related Posts