भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मेडिकल स्टोर का सघन निरीक्षण किया जा रहा है तथा एमआरपी से अधिक कीमत पर सैनिटाइजर एवं मास्क विक्रय करने वाले मेडिकल स्टोर पर कार्यवाही की जा रही है! नगर पालिक निगम भिलाई की उड़नदस्ता टीम आज विभिन्न मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण करते हुए 18 नंबर रोड वार्ड क्रमांक 20 पहुंची जहां पर आरजू मेडिकल स्टोर के द्वारा मास्क को एमआरपी से अधिक कीमत पर विक्रय किया जा रहा था जिससे 10 नग मास्क जप्त करते हुए 2,000 रुपए जुर्माना मेडिकल स्टोर संचालक से वसूला गया इसी प्रकार मस्जिद चौक के पास रफीक द्वारा अधिक कीमत में मास्क बेचा जा रहा था जिससे 20 नग मास्क जप्त करते हुए 1000 रुपए जुर्माना वसूल किया गया! जिया मेडिकल स्टोर के पास लाइसेंस नहीं होने पर 2000 रुपए का जुर्माना लिया गया! सूत्रों से जानकारी मिली थी कि कुछ मेडिकल स्टोर्स द्वारा मास्क एवं सैनिटाइजर को अधिक दर पर विक्रय किया जा रहा है तथा सामग्री होने के बावजूद अधिक कीमत पर बेचने स्टॉक करके रखा गया है जिसके लिए निगम की टीम निरीक्षण करने निकली थी! जवाहर नगर शराब भट्टी के पास में खुले में मांस विक्रय किया जा रहा था जिससे उड़नदस्ता की टीम ने 2000 रुपए जुर्माना वसूल कर निर्धारित स्थल पर विक्रय करने हिदायत दी।









