BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

गणित का शिक्षक कापी चेक करने के बहाने नाबालिग से किया छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

शिक्षा देने वाला ही बना भक्षक, नाबालिक छात्रा से किया छेडछाड…स्कूल मे छात्रा से छेडछाड करने वाले आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल…

बलौदाबाजार। दिनांक 09.03.2024 को प्रार्थीया ने थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 06.03.2024 को कक्षा 8वी की छात्रा पीड़िता छुट्टी के समय गणित का शिक्षक कापी चेक करने के बहाने मुझे बुलाकर बेईज्जती करने की नियत से छेड़खानी किया है तथा उसके इच्छा के विरूद्ध बच्ची के शरीर के अंगो को छुआ।

प्रार्थीया के रिपोर्ट पर अपराध क्र. 48/2024 धारा 354, 354 क(i) भादवि, 8 पाक्सो एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार एवं एसडीओपी भाटापारा आशीष अरोरा के मार्गदर्शन में एवं हेमंत पटेल निरीक्षक थाना प्रभारी हथबंद के नेतृत्व में आरोपी शिक्षक के विरूध्द धारा का घटना घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

आरोपी शिक्षक का नाम तेनसिंह चंदेल पिता स्व रामदेव सिंह उम्र 47 साल साकिन वार्ड क्र 15 तिल्दा थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर।

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा शासकीय गजानंद अग्रवाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं मॉडर्न स्कूल भाटापारा में आयोजित किया गया अभिव्यक्ति महिला जागरूकता कार्यक्रम: पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के मार्गदर्शन में जिले में दिनांक 08.03.2024 से 11.03.2024 तक अभिव्यक्ति महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसके तहत निधि नाग नोडल अधिकारी एवं एसडीओपी बलौदाबाजार के निर्देशन में विभिन्न रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, स्कूल, कॉलेज, व्यावसायिक परिसर, हाट बाजार मेला आदि में महिला संबंधी विभिन्न अपराधों, मानव तस्करी, विविध अधिनियम, साइबर फ्रॉड, पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना आदि के संबंध में जानकारी देकर महिलाओं छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 09.03.2024 को निरीक्षक सी. तिर्की प्रभारी अजाक एवं निरीक्षक योगिताबाली खापर्डे थाना प्रभारी भाटापारा शहर के नेतृत्व में शासकीय गजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय भाटापारा एवं मॉडर्न स्कूल भाटापारा में अभिव्यक्ति महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में छात्राओं को महिला एवं बाल सुरक्षा संबंधी विविध अधिनियमों, महिला अधिकार, सोशल मीडिया का सही उपयोग, साइबर फ्रॉड आदि के संबंध में भी जानकारी प्रदान किया गया। इस दौरान शासकीय महाविद्यालय भाटापारा में उपस्थित महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा GENDER QUALITY AND WOMEN’S EMPOWERMENT विषय पर व्याख्यान भी दिया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित छात्रायें, महिला पुलिस अधिकारियों को अपने पास पाकर बहुत खुश हुई एवं उनमें से कई छात्राओं ने महिला अधिकारों एवं सोशल मीडिया के दुरुपयोग संबंधी विभिन्न शिकायतों/अपराधों के संबंध में खुलकर चर्चा किया, जिस पर पुलिस अधिकारियों द्वारा छात्राओं के मन में उठ रहे सवालों का जवाब देकर, विशेष रूप से साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया संबंधी जानकारी बहुत ही सरलता पूर्वक बताया गया।

Related Posts