BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

फर्जी धान खरीदी के मामले में समिति प्रबन्धक एवं प्रभारी पर एफआईआर दर्ज

धान खरीदी केंद्र में गत 19 जनवरी को 1957.60 क्विंटल फर्जी धान खरीदी कर कुल 42 लाख 73 हजार 440 रुपये की शासन को आर्थिक क्षति पहुँचाने का मामला संज्ञान में आया था…

रायपुर। सरगुजा जिला प्रशासन की टीम द्वारा विकासखंड लखनपुर के धान खरीदी केंद्र अमलभिट्ठी में धान खरीदी हेर-फेर के मामले में कार्रवाई की गई है। इसी कड़ी में पुलिस ने मामले की पुष्टि पर समिति प्रबंधक एवं प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

उल्लेखनीय है कि उक्त धान खरीदी केंद्र में गत 19 जनवरी को 1957.60 क्विंटल फर्जी धान खरीदी कर कुल 42 लाख 73 हजार 440 रुपये की शासन को आर्थिक क्षति पहुँचाने का मामला संज्ञान में आया था।

जिसमें जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी द्वारा समिति प्रबन्धक जैनेन्द्र प्रसाद राजवाड़े एवं धान खरीदी प्रभारी सह डाटा एंट्री ऑपरेटर शैलेन्द्र राजवाड़े से पूछताछ की गई थी। अब मामले की पुष्टि होने पर इनके विरुद्ध थाना दरिमा में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराया गया है।

राज्य साक्षरता केन्द्र हेतु एससीएल की एडवाईजरी बोर्ड का गठन: राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की सिफारिशों के अनुसार भारत सरकार स्कूल शिक्षा विभाग एवं साक्षरता के गाइडलाइन ‘उल्लास‘ ‘नवभारत साक्षरता कार्यक्रम‘ ने 2022-2027 से पांच वर्ष की अवधि के लिए ‘नव भारत साक्षरता कार्यक्रम‘ नामक केन्द्र प्रायोजित योजना शुरू की, जिसे अब उल्लास के नाम से जाना जा रहा है।

उल्लास गाइड लाइन के अनुसार राज्य साक्षरता केन्द्र हेतु एससीएल की एडवाईजरी बोर्ड का गठन किया गया है।इसमें पदेन अध्यक्ष संचालक एससीईआरटी, उपध्याक्ष अतिरिक्त संचालक एससीईआरटी एवं प्रभारी, एससीईआरटी के प्रोफेसर संकाय पदेन सदस्य सचिव होंगे।

इसी प्रकार इसके सदस्यों में एससीईआरटी के संकाय से दो सदस्य, यूजीसी विश्वविद्यालय द्वारा मान्यता प्राप्त उच्च शिक्षा संस्थानों के प्रतिनिधि, एनसीटीई द्वारा अनुमोदित शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान के प्रतिनिधि, चयनित डाईट के प्राचार्य, राज्य के सूचना एवं प्रचार विभाग के प्रतिनिधि चयनित जिला जिला कार्यान्वयन के एजेंसियों के सदस्य सचिव, विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रौढ़ शिक्षा विभाग के संकाय सदस्य, प्रौढ़ शिक्षा, आजीवन शिक्षा निरंतरता के क्षेत्र से स्थानीय विशेषज्ञ, राज्य केन्द्र शासित प्रदेश स्तर के प्रसिद्ध एनजीओ के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

Related Posts