पंचांग अनुसार आज 08 मार्च 2024, शुक्रवार का दिन राशिफल की दृष्टि से मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों को परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. आज के दिन महाशिवरात्रि का महापर्व है, शुक्रवार को ग्रहों की विशेष स्थिति बन रही है. इस दिन ग्रहों की चाल कुछ राशि वालों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा. वहीं 5 राशि वालों को व्यापार में उन्नति मिल सकती है. किस्मत के सितारे कल शुक्रवार को क्या लेकर आ रहे हैं जानें अपना आज का राशिफल-
मेष- आज का दिन अच्छा बीतेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो यदि आपके कार्यक्षेत्र में कई दिनों से बहुत अधिक परेशानियां चल रही है तो कल उनका समाधान आपको मिल सकता है, जिससे से आपको बहुत बड़ी राहत मिलेगी. आज आपका मन किसी बात को लेकर बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा. आपके मन को शांति मिलेगी. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आज व्यापारियों को बहुत बड़े लाभ की प्राप्ति हो सकती है.
यदि आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा, व्यापार में आपको कुल मिलाकर बहुत अच्छे लाभ की प्राप्ति हो सकती है. कल आप दूर की यात्रा कर सकते हैं,आपको आपके परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आपका मन बहुत अधिक संतुष्ट रहेगा.
आपकी सेहत की बात करें तो यदि आपका स्वास्थ्य कुछ दिनों से अच्छा नहीं चल रहा है तो आज आपको उसमें राहत मिल सकती है. आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा. महाशिवरात्रि के पर्व पर आप मंदिर में जाकर शिवलिंग पर दूध और गंगाजल चढ़ा सकते हैं.
वृषभ- आज का दिन थोड़ा सा उतार चढ़ाव वाला हो सकता है. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आज आपके कार्यक्षेत्र में आपको किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, परंतु आप अपनी बुद्धि के बल पर उस परेशानी से बाहर निकल सकते हैं, जिससे आपका मन संतुष्ट रहेगा.
व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आज आपको व्यापार को आगे बढ़ने के लिए सोच समझकर कदम रखना होगा, तभी व्यापार में आपको उन्नति मिल सकती है. आज महाशिवरात्रि पर विशेष लाभ हो सकता है. आप अपने व्यापार में यदि पार्टनरशिप में कार्य करते हैं तो आप अपने पार्टनर पर पहली नजर रखें, आपका पार्टनर आपको धोखा दे सकता है.
युवा जातकों को बात करें तो युवा जातकों को अपने बड़े बुजुर्गों की बातों को ध्यान से सुनना चाहिए, यह बात आपके जीवन में बहुत अधिक काम आ सकते हैं. आपने अपने जीवन क्षेत्र में कामयाबी प्राप्त करने के लिए जितनी मेहनत की है, उतनी भविष्य में आपको सफलता मिल सकती हैं.
आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. छात्रों की बात करें तो छात्रों को कामयाबी प्राप्त करने के लिए दिन रात मेहनत करनी होगी. आप शिवरात्रि के पर्व पर अपने पास के किसी मंदिर में जाकर पूजा अर्चना कर सकते हैं, आपकी सभी मनोकामनाएं जल्दी ही पूरी होगी .
मिथुन- आज का दिन बहुत ही शानदार बीतने वाला है. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आपकी नौकरी में उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं. आपके दफ्तर में आपके सहकर्मी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे, जिससे आपके मन को बहुत अधिक प्रसन्नता होगी.
व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो यदि आप पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं तो आपका पार्टनर अपने व्यापार को आगे बढ़ाने में आपका पूरा सहयोग करेगा.
आज आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. आपका मन बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा. आपकी सेहत की बात करें तो आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा ठीक रहेगा. अपने खानपान पर संतुलन बरते तथा छात्रों की बात करें तो छात्रों को कामयाबी प्राप्त करने के लिए दिन रात मेहनत करनी होगी.
आज आपके पीछे रुके हुए सभी कार्य पूरे हो सकते हैं, जिससे आपका मन संतुष्ट रहेगा. आप अपनी माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, उनका स्वास्थ्य कुछ खराब हो सकता है. शिवरात्रि के अवसर पर आप रुद्राभिषेक कर सकते हैं. आपके मन को बहुत अधिक शांति भी मिलेगी और बीमारियों से छुटकारा भी जल्दी मिल सकता है.
कर्क- आज का दिन अच्छा रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आज ऑफिस में आपको नये अधिकारों की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपका मन बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा. आज आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. यदि आप बहुत दिन से व्यस्त है तो आप अपने परिवार के साथ समय बिताने का प्रयास करें.
व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो यदि आप पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं तो आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है. आप अपने व्यापार में थोड़ा सा सावधान रहे.
युवा जातकों की बात करें तो यदि आप विदेश में अपना कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आपको आज अच्छा मौका मिल सकता है, आपकी कोई बड़ी डिल साइन हो सकती है.
आपकी सेहत की बात करें तो आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपको किसी प्रकार का कोई कष्ट नहीं रहेगा. यदि कोई पुरानी बीमारी की आपकी दवाइयां चल रही है आपकी दवाइयां कुछ कम हो सकती हैं, आपको आराम मिल सकता है. शिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ को जल अभिषेक करें, आपकी सभी मनोकामनाएं जल्दी ही पूरी हो सकती है.
सिंह- आज का दिन बहुत शानदार रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी में आज आपका दिन बहुत अच्छा बीतेगा. आपके अधिकारी आपकी कार्य क्षमता से बहुत अधिक प्रसन्न रहेंगे, वह आपकी पदोन्नति भी कर सकते हैं. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारियों के लिए भी अच्छा दिन रहेगा.
आज यदि आप अपने व्यापार में धन का निवेश करेंगे तो आपको बहुत बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है. आज आप अपने व्यापार के लिए कोई बहुत बड़ा निर्णय ले सकते हैं.
युवा जातकों की बात करें तो यदि आप समाज की भलाई के लिए कार्य करते हैं तो समाज में आपका मान सम्मान बहुत अधिक बढ़ सकता है. आज आपका किसी परिचित से झगड़ा हो सकता है, झगड़े के दौरान आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें.
आज आप अचानक से अपने किसी सगे सम्बन्धी से मिल सकते हैं. सेहत की बात करें तो आज आप अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं. शिवरात्रि के दिन आप उपवास रखें तथा शिवलिंग पर भाँग और धतूरे का भोग लगाए और फल आहार का सेवन करें. आपका स्वास्थ्य जल्दी ठीक होगा और आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी. सुबह के समय थोड़ा-थोड़ा व्यायाम अवश्य करें.
कन्या- आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा. नौकरी करने वाले जातको की बात करें तो आज आप अपने कार्य क्षेत्र पर अपने मन को शांत रखें, किसी भी बात से आप परेशान ना हो अन्यथा, इसका असर आपकी नौकरी पर भी पड़ सकता है. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आज आप अपने व्यापार से संबंधित कोई बड़ा निर्णय ना ले अन्यथा, आपको अपने पार्टनर से धोखा भी मिल सकता है.
युवा जातको की बात करें तो युवा जातकों का सारा दिन किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में लगा रहेगा. आज आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं. आप अपने सामान की सुरक्षा स्वयं करें अन्यथा, चोरी होने की आशंका है. यदि आपकी संतान किसी यात्रा पर जा रही है तो आप संतुष्ट रहेंगे. आपका मन शांत रहेगा.
आपकी सेहत की बात करें तो आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा. यदि आप किसी पुरानी बीमारी से परेशान है तो आप अपनी दवाइयां समय पर खाते रहे. शिवरात्रि के दिन सारा दिन उपवास रखे, बस फलाहार ही करें, शिवलिंग पर दूध, गंगाजल कच्चे चावल का भोग लगाये. आपकी सभी मनोकामनाएं जल्दी ही पूरी होगी.
तुला- आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार में आपको किसी बड़े लाभ की प्राप्ति हो सकते हैं. आज आपको अपना व्यापार बढ़ाने में आपने किसी पुराने सहयोगी की मदद लेनी पड़ सकती हैं. शेयर मार्केट या सट्टा मार्केट की इच्छुक व्यापारियों को लाभ की प्राप्ति हो सकती है.
आज आप किसी बात को लेकर बहुत अधिक परेशान हो सकते हैं, जिसके कारण आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है. आज आप किसी से धन उधार ना ले अन्यथा, आप उसका पैसा वापस करने में परेशान हो सकते हैं.
आपकी सेहत की बात करें तो आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे, खान पान पर संतुलन बनाए रखें, आप खराब स्वास्थ्य के कारण बहुत अधिक परेशान हो सकते हैं. आज आप किसी के विवाद में ना पड़े अन्यथा विवाद आप पर भारी पड़ सकता है. शिवरात्रि के दिन आप अपने परिवार के साथ में रुद्राभिषेक करें तो आपके परिवार मे शांति बनी रहेगी तथा सुख समृद्धि आएगी और निरोगी काया रहेगी.
वृश्चिक- आज का दिन अच्छा रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आज आपके कार्य क्षेत्र में आपका दिन भी रहेगा, परंतु काम की अधिकता के कारण आज आपको थकान हो सकती हैं, जिसके कारण आप मानसिक तनाव के शिकार हो सकते हैं.
व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार में भी आज आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. आप अपने व्यापार से संबंधित कानूनी दस्तावेजों को पूरा रखें, आपके कारखाने पर इनकम टैक्स की रेट भी पड सकती है.
युवा जातको की बात करें तो युवा जातक अपनी करियर की और ध्यान दें, तथा गलत दोस्तों की संगत त्याग दे. आज आपकी सेहत की बात बात करें तो आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, आपको पेट से संबंधित कोई समस्या बहुत अधिक परेशान कर सकते हैं।
आज आपके परिवार के सदस्य की तबीयत भी खराब हो सकती है. आप इसका खास ख्याल ख्याल रखें. शिवरात्रि के दिन आप मंदिर में जाकर दूध और गंगाजल चढ़ाये सारा दिन उपवास रखें फलाहार का सेवन करें.
धनु- आज का दिन अच्छा रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आज आपके दफ्तर में किसी कार्य को लेकर आप बहुत अधिक तनाव में रहेंगे, जिसके कारण आपका मन परेशान हो सकता है. आज आप अपने विरोधियों से भी सावधान रहे, वे आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं.
व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आपके व्यापार से संबंधित कुछ कार्य अटके हुए थे, तो वह आज पूरे हो सकते हैं जिससे आपके मन को बहुत अधिक संतुष्टि मिलेगी. यदि आप शेयर मार्केट या सट्टा मार्केट में पैसा लगाना चाहते हैं तो धन का निवेश कर सकते हैं आपको लाभ प्राप्त हो सकता है.
युवा जातकों की बात करें तो आज आपका मन किसी बात को लेकर बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा. आपके घर परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम आयोजन हो सकता है. आज आपकी मुलाकात आपके किसी पुराने मित्र से हो सकती है. जिससे मिलकर आपको बहुत अधिक प्रसन्नता होगी और आप उनके साथ बैठकर पुरानी यादों को ताजा कर सकते हैं.
आपका मन आध्यात्म की और जुड़ेगा. आपकी सेहत की बात करें आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. आपको किसी प्रकार का कोई कष्ट नहीं रहेगा. आप शिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ को भांग धतूरा और आके के फूल चढ़ाएं.
मकर- आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आपके दफ्तर में यदि आपकी कुछ कार्य है. पुराने समय से अटके हुए थे. आज वे पूरे हो सकते हैं, जिनका पूरा करने में आपको बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. आपके अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे.
व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आज व्यापारी अपने व्यापार में अधिक धन कमाने के चक्कर में लालच ना करें अन्यथा, आपको अधिक धन के चक्कर में नुकसान उठाना पड़ सकता है. यदि आप शेयर मार्केट या सट्टा मार्केट में पैसा लगाना चाहते हैं तो अभी आप थोड़े समय तक रुके रहे.
युवा जातको की बात करें तो युवा जातक आज क्रोध करने से बचे, क्रोध के कारण आपका कोई बनता हुआ कार्य भी बिगड सकता है. अधिक क्रोध आने पर अपनी वाणी का संतुलन न बिगाड़े अन्यथा, सामने वाला आपको अपमानित करने का प्रयास कर सकता है.
आपकी सेहत की बात करें तो आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. आज वाहन चलाने में सावधानी बरते अन्यथा, आपसे कोई दुर्घटना भी हो सकती है. आप अपने मन को शांत रखने के लिए दूध, गंगाजल और शहद का भोग लगायें. आपके मन को शांति अवश्य मिलेगी.
कुंभ- आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी में आज आपको मान सम्मान प्राप्त होगा, तथा आपके अधिकारी आपके कार्य के की प्रशंसा भी करेंगे. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आज आपके व्यापार में बहुत अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है, जिसके कारण आप तनाव में आ सकते हैं. यदि आप शेयर मार्केट या सट्टा मार्केट में पैसा लगाना चाहते हैं तो उसके लिए सोच समझकर निर्णय ले.
आज आप अपने घर में कोई नया निर्माण कार्य करा सकते है, जिसमें आपका बहुत अधिक धन खर्च हो, कल आपके परिवार के सदस्यों में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है. आप इस मतभेद में ना बोले तो ज्यादा अच्छा रहेगा. युवा जातकों की बात करें तो शादी का इंतजार कर रहे जातकों को आज कोई शादी से संबंधित खुशखबरी प्राप्त हो सकती है, जिससे आपका मन बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा, और घर में खुशी आएंगी.
आपकी सेहत की बात करें तो आज आपको मौसम के बदलाव के कारण हल्का-फुल्का खांसी, जुकाम या बदन दर्द हो सकता है. आप किसी प्रकार के लापरवाही ना बरते, डॉक्टर को दिखाकर दवाइयां आवश्य खाये, शिवरात्रि के दिन आप शिवलिंग पर शहद और गंगाजल का अभिषेक करें, आपके सभी शारीरिक कष्ट दूर हो सकते हैं.
मीन- आज का दिन अच्छा रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो बेरोजगारों को आज नौकरी की प्राप्ति हो सकती है, जिसमें उन्हें पहले की नौकरी के हिसाब से अधिक वेतन की प्राप्ति भी होगी. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आज आप अपने व्यापार से संबंधित कोई और नया कार्य भी खोल सकते हैं, जिसमें आपको आर्थिक लाभ की प्राप्ति हो सकती है.
युवा जातकों की बात करें तो कल अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. किसी के उत्साह में आकर किसी से कोई गलत बात ना करें अन्यथा, सामने वाला आपसे नाराज हो सकता है. आज आपका मन अपने संतान की ओर से थोड़ा सा परेशान हो सकता है, जिसके कारण आप मानसिक तनाव में भी आ सकते हैं.
यदि आप समाज की भलाई के लिए कुछ कार्य करते हैं तो कल आपका मान सम्मान समाज में बहुत अधिक होगा. जिससे आप बहुत अधिक प्रसन्न रहेंगे, सेहत की बात करें तो आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा. आपको किसी प्रकार का कोई कष्ट नहीं रहेगा.
बस आप अपनी आंखों का ख्याल रखें, शिवरात्रि के पावन पर्व पर आप अपने पास के मंदिर में जाकर पूजा अर्चना कर सकते हैं, और सारा दिन उपवास रखकर भगवान भोलेनाथ को भांग धतूरा और बेलपत्र का भोग लगा सकते हैं.
साभार: एबीपी न्यूज
















