BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

श्री शंकराचार्य टेक्निकल कैंपस में “SAMVID” 2024 के तत्वाधान में एमबीए डिपार्टमेंट के द्वारा नेशनल कांफ्रेंस का किया गया आयोजन

भिलाई। श्री शंकराचार्य टेक्निकल में गत 10 वर्षों से “SAMVID” का आयोजन किया जा रहा है, इस कार्यक्रम में टेक्निकल कैंपस के समस्त विभाग के विद्यार्थी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और विभिन्न प्रोग्राम का आयोजन करते हैं।

इसी कड़ी में MBA के विद्यार्थियों द्वारा नेशनल कांफ्रेंस “मंथन” (A step towards sustainability) का आयोजन किया गया जिसमें अनेक महाविद्यालय के Ph.D. scholars एवं विद्यार्थीयो से लगभग 100 पेपर प्राप्त हुए।

जिसमे से 40 पेपर को रिसचर्सस द्वारा ऑनलाइन प्रेजेंट किया गया सभी रिसर्चरस ने अपने-अपने बौद्धिक कुशलता के अनुकूल रिसर्च पेपर प्रजेंट किया। इस तरह यह कार्यक्रम बहुत ही सफल रहा इस कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. बिश्वजीत भट्टाचार्य के निर्देशन में MBA के छात्र कुश उपाध्याय एवं छात्रा अश्वथी पिल्लई द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संस्था के चेयरमैन आईपी मिश्रा एवं वाइस चेयरमैन डॉक्टर जया अभिषेक मिश्रा, संस्था के निदेशक डॉ पी बी देशमुख एवं “SAMVID” 2024 के कन्वेनर डॉ समता गजभैये ने एमबीए डिपार्टमेंट को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है।

इस तरह के बौद्धिक विकास हेतु कार्यक्रम आयोजन को निरंतर जारी रखने के लिए विभाग को निर्देश दिए है।
इस आयोजन में विभाग के अध्यक्ष डॉ सौरेन सरकार ने अपने व्यक्तव् में कहा कि ऐसे आयोजन हमारे विभाग में समय-समय पर होते रहते हैं।

जिससे बच्चों की बौद्धिक स्तर का विकास होता है और सोचने समझने की क्षमता का विकास होता है इस आयोजन में विभाग के सभी प्राध्यापक उपस्थित थे।

Related Posts