भिलाई-3। बुधवार को पुरानी भिलाई पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में एक रेल्वे कर्मचारी को रायपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा प्रार्थिया से पिछले दो साल से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप है।
पुरानी भिलाई थाना प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज ने बताया कि बुधवार को प्रार्थी ने थाना आकर लिखित शिकायत दी की आरोपी सेवक राम ने शादी का झांसा देकर उसके साथ वर्ष 2022 से शारीरिक संबंध बनाया है की रिपोर्ट पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अपराध क्रमांक 96/24 धारा 376 के तहत अपराध दर्ज किया गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि अपराध दर्ज होने बाद आरोपी की पतासाजी की गई और उसे रायपुर से गिरफ्तार कर आज माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। घटना दो वर्ष फेसबुक पर दोस्ती होने के माध्यम से शुरू हुई थी।
आरोपी दो वर्ष पूर्व दक्षिण वसुंधरा नगर, भिलाई 3 में रहता था तब प्रार्थिया से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई फिर मिलना जुलना हुआ और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। उसके बाद आरोपी ने प्रार्थिया को शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया। जब प्रार्थिया ने शादी करने की बात कही तो आरोपी शादी करने से मना करने लगा और शादी का विरोध किया जिसपर प्राथिया ने थाने में शिकायत की।
कुछ दिन पूर्व ही प्रार्थीया और आरोपी के परिवार के बीच शादी को लेकर दो बैठक हुई थी, जिसमे आरोपी ने कहा कि शादी मैं अपने हिसाब से करूंगा। उसके बाद आरोपी ने किसी अन्य लड़की से शादी कर लिया।
आरोपी: सेवक राम मिर्झा पिता इतवारी राम मिर्झा, उम्र 31 वर्ष, पता ग्राम सेजा, थाना खरोरा, रायपुर (छग)
















