भिलाई 3। बिजली नगर विद्यालय में न्योता भोजन बच्चों को शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिजली नगर के सभी बच्चों को पौष्टिक भोजन के तहत न्योता भोजन के रूप में बच्चों को मिठाई फल एवं अन्य सामग्री का वितरण किया गया।
जिसमें शिवा पब्लिक विद्यालय के संस्थापक के पुण्य समिति में शिवा पब्लिक विद्यालय के प्राचार्य के द्वारा भोजन कराया गया।
इस अवसर पर संस्थापक के पुण्यतिथि में छायाचित्र पर पूजन अर्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान अध्यापक संजय मैथिल प्राथमिक प्रधानाध्यापक इंदल परगनिहा एवं भिलाई तीन संकुल के संकुल समन्वयक खिलेश कुमार वर्मा, अभिषेक वर्मा की उपस्थिति में कार्यक्रम बहुत ही अच्छे ढंग से संपन्न हुआ।
सभी बच्चों ने भोजन कर खुशी व्यक्त की सभी शिक्षक गण एवं पालक तथा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।



















