कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत 14 जनवरी, 2024 को मणिपुर से हुई थी. पहले इसे 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होना था…
मुंबई (ए)। कांग्रेस पार्टी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 16 मार्च को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में समाप्त हो जाएगी. इसके अगले दिन यानी 17 मार्च को विपक्षी दलों का इंडिया गठबंधन मुंबई में रैली करने वाला है. इसमें इंडिया गठबंधन के तमाम नेता शामिल होने वाले हैं।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा अपने तय समय से चार दिन पहले ही समाप्त हो रही है. माना जा रहा है कि इसके पीछे लोकसभा चुनाव की तैयारी हो सकती है. चुनाव के देखते हुए ही रैली का भी आयोजन हो रहा है।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में एक वर्तमान आंदोलन है। यह मार्च 14 जनवरी, 2024 को मणिपुर के थोउबल से शुरू हुआ और यह भारत के पूर्व-पश्चिम विस्तार को कवर करते हुए 20 मार्च 2024 को मुंबई में समाप्त होना था लेकिन लोकसभा चुनाव के चक्कर में तय समय से चार दिन पहले यानी 16 मार्च को न्याय यात्रा खत्म की जाएगी।
बस से और पैदल होने वाली 66 दिनों की ये यात्रा 15 राज्यों की 100 लोकसभा संसदीय क्षेत्र और 337 विधानसभा क्षेत्र से गुज़रेगी।
इससे पहले राहुल गांधी ने सितंबर 2022 से लेकर जनवरी 2023 तक कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की थी।
















