नाबालिक पीड़िता को बहला-फुसलाकर ले जाकर उससे देह व्ययपार कराने वाले आरोपिया एवं ग्राहको को थाना छुरिया पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार…आरोपीगण कम उम्र की लड़की का करते थे डिमांड…
राजनांदगांव। नाबालिक लड़की को बहला फुसला कर ले जाने और उससे देह व्यापार कराने वाले महिला को पिछले दिनों एक महिला एवं एक पुरूष को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था पीड़िता का विधिवत कथन लेख करने पर कई खुलासे किए गए जिसमें बताई की मुख्य आरोपिया साधना वैष्णव उसे चंगोरा भाठा के मुस्कान गोस्वामी के घर दिनांक 04.02.2024 को लेकर गई थी।
साधना वैष्णव एवं मुस्कान दोनों देह व्यपार करते है एवं पीड़िता से भी देह व्यपार करा रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग द्वारा शेष आरोपियों को शौघ्र गिरफ्त करने निर्देश दिया गया था जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव राहुल देव शर्मा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम के मार्गदर्शन में एवं सायबर सेल से तकनीकी सहायता प्राप्त कर थाना छुरिया से निरीक्षक अवनीश कुमार श्रीवास के नेतृत्व में टीम गठित कर मुस्कान गोस्वामी के घर चगोरा भाठा रायपुर में दबिश दी गई।
पुछताछ कर मेमोरण्डम लेख किया गया जो जुर्म स्वीकार कर बतायी कि देह व्यपार का कार्य करती हूं मेरे परिचित साधना वैष्णव दिनांक 04.02.2024 को एक लड़की को अपने साथ लेकर आयी थी जो नाबालिक थी जो बतायी थी कि वह उसकी मामा की लड़की है उसे भी काम करना है।
तब दिनांक 12.02.2024 को मुस्कान ने अपने कस्टमर जिन्हें कम उम्र की लड़कियों की चाह रहती थी वेत्तन नवरंगे को साधना वैष्णव और पीड़िता का फोटो भेजा था और बतायी थी कि पीड़िता का उम्र मात्र 16 वर्ष है जो उसका एक रात का सौदा तय हुआ जो रूपये देकर अपने मोटर सायकल कमांक सीजी 04 पी बी 1916 में ले जाकर पूरी रात पीड़िता के साथ उक्त तीनों आरोपियों ने अनैतिक कृत्य किया एवं प्रातः लाकर मुस्कान के घर छोड़ गये। आरोपियों से 02 नग मोबाईल एवं मोटर सायकल जप्त किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी छुरिया निरीक्षक अवनीश कुमार श्रीवास, सउनि सत्तुलाल कंवर, सउनि ए. पी. शीला, प्रयान आरक्षक 1335 मनोज साहू, आर. 460 फुलेन्द्र राजपूत, आर. 1683 असवन वर्मा, म.आर. 1897 फुक्की निषाद का विशेष योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपियों के नामः 1 श्री उर्फ मुस्कान गोस्वामी पति महेश गोस्वामी उम्र 25 साल निवासी चंगोरा भाठा रायपुर।
2. चेतन नवरंगे पिता भागदास नवरंगे उम्र 24 साल निवासी ग्राम भालेसुर थाना सुहेला जिला बलौदाबाजार।
3. तोरण सोनकर पिता गिरवर सोनकर उम्र 27 साल निवासी खुड़मुड़ा थाना अमलेश्वर जिला दुर्ग।
4. धनंजय धृतलहरे पिता दिलीप धृतलहरे उम्र 23 साल निवासी हिमपुरी थाना नवागढ़ जिला बेमेतरा।
















