BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन ने हेलमेट वितरण कर वाहन चालकों को यातायात के नियमों के प्रति किया जागरूक

भिलाई। भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन एवं दुर्ग जिला यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को भिलाई के ट्रांसपोर्ट नगर श्री बीरा सिंह चौक में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता व यातायात सुरक्षा के उद्देश्य से निःशुल्क हेलमेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमे दुर्ग जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अभिषेक झा, ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर, ट्रैफिक टीआई पीडी चंद्रा एवं एसोसिएशन के सदस्यों एवं पदाधिकारीयों द्वारा यातायात दुर्घटनाओं को कम करने एवं यातायात नियमो के पालन व जागरूकता को लेकर लोगों को हेलमेट वितरित कर जन जागरूकता का संदेश दिया गया।

 

मुख्यरूप से भिलाई ट्रक ट्रेलर एसोसिएशन के संरक्षक प्रभुनाथ मिश्रा, सुधीर सिंह, महेंद्र सिंह पप्पी,
अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू, कार्यकारी अध्यक्ष अनिल चौधरी, महासचिव मलकीत सिंह लल्लू, कोषाध्यक्ष जोगा राव मौजूद रहे।

सचिव दिलीप खटवानी, सुधीर सिंह ठाकुर, सुनील चौधरी, निर्मल सिंह, पंकज सिंह, बलजिंदर सिंह बिल्ला, अमित सिंह, सोम सिंह, गुरप्रीत सिंह, मोनी सिंह, वाजीद अंसारी, सुनील यादव, मनोज अग्रवाल, पिंटू रंधावा, सुखवंत सिंह, रमन, राजदीप एवं समस्त पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहें।

 

Related Posts