BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग कलेक्टर कार्यालय ने स्थानांतरित पटवारियों को चेतावनी सूचना की जारी

दुर्ग। कार्यालय कलेक्टर (भूमि अभिलेख अनुभाग) जिला दुर्ग (छ.ग.) ने स्थानांतरित पटवारियों के लिए चेतावनी सूचना जारी की है। जारी चेतावनी सूचना में कहा गया है कि आदेश दिनांक 16 फरवरी 2024 द्वारा उन पटवारियों का स्थानांतरण कर दिया है, जो दुर्ग जिले के अंतर्गत एक ही तहसील में पदस्थ थे।

तहसील दुर्ग, पाटन, धमधा, अहिवारा, भिलाई-03 एवं बोरी में 03 वर्ष अथवा 03 वर्ष से अधिक की अवधि के लिए प्रशासनिक आधार पर अस्थायी रुप से अगले आदेश तक कोई भी जो कार्यालय कलेक्टर (भूमि अभिलेख अनुभाग), जिला दुर्ग (छ.ग.) द्वारा जारी दिनांक 16 फरवरी 2024 के उक्त स्थानांतरण आदेश का उल्लंघन करना चाहता है।

वे महाधिवक्ता, महाधिवक्ता का कार्यालय, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय परिसर, बोदरी, बिलासपुर (छ.ग.) के पते पर पूर्व सूचना दे सकते है।

परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व हेल्प लाइन प्रारंभ 22 फरवरी से:  छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा हाईस्कूल / हायर सेकण्डरी/हायर सेकण्डरी व्यावसायिक परीक्षाओं के संदर्भ में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा 22 फरवरी 2024 से हेल्पलाईन -2024 प्रारंभ की गई है।

विद्यार्थी, शिक्षक व अभिभावक प्रातः 11ः00 से सायं 05ः00 बजे तक हेल्पलाईन में मण्डल के टोल फ्री नम्बर 18002334363 पर अपनी समस्याओं का समाधान कर सकते है (रविवार एवं अवकाश को छोड़कर) हेल्पलाईन में मनोचिकित्सक, शैक्षिक अभिप्रेरक विषय विशेषज्ञ एवं मण्डल के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। मनोवैज्ञानिक/मनोचिकित्सक / शैक्षिक अभिप्रेरक परीक्षार्थियों के परीक्षा-भय, परीक्षा तनाव संबंधी समस्याओं का निराकरण कर परामर्श देंगे।

जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग से प्राप्त जानकारी अनुसार 22 फरवरी से 28 फरवरी 2024 को 11ः00 बजे से दोपहर 03ः30 बजे तक अंग्रेजी, गणित, भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र, विज्ञान, जीव विज्ञान एवं लेखाशास्त्र के विषय विशेषज्ञ संबंधित विषयों के कठिनाई को दूर करेंगे।

दोपहर 02ः00 बजे से सायं 05ः00 तक मनोचिकित्सक/मनोवैज्ञानिक/ शैक्षिक अभिप्रेरक हेल्पलाईन के टोल फ्री नम्बर 18002334363 में उपस्थित रहेंगे एवं 29 फरवरी से 22 मार्च 2024 तक आगामी दिवस को होने वाली विषय की परीक्षा से संबंधित समस्याओं का निराकरण करेंगे तथा मण्डल के अधिकारी मण्डल से संबंधित समस्याओं का समाधान करेंगे।

Related Posts