BREAKING

Uncategorised

स्विफ्ट डिजायर में छुपाकर ले जा रहे 01 करोड़ 25 लाख ₹ का 02.5 किलो सोना किया गया जप्त

रायपुर। विवरण – दिनांक 15.09.2020 को रायपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि स्विफ्ट डिजायर कार में कुछ व्यक्ति सोना लेकर बिक्री करने हेतु महासमुंद से रायपुर की ओर आ रहे है। सूचना को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी एवं प्रभारी सायबर सेल रमाकांत साहू को आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना तेलीबांधा की एक संयुक्त टीम का गठन कर पकड़ने हेतु ट्रैप पार्टी लगाया गया। इसी दौरान महासमंुद से रायपुर की ओर आ रही स्विफ्ट डिजायर वाहन क्रमांक सी जी/04/एम एल/3978 को टीम द्वारा थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत मैग्नेटो माॅल के सामने रोक कर उसमें सवार व्यक्ति से पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम अशोक बेरा निवासी डी डी नगर रायपुर का होना बताया। टीम द्वारा सोना के संबंध में पूछताछ करने पर अशोक बेरा अपने पास किसी प्रकार का सोना नहीं होना बताकर लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास कर रहा था जिस पर टीम द्वारा वाहन की तलाशी लिया गया, तलाशी के दौरान वाहन मंे सोना रखा पाया गया। जिस पर टीम द्वारा सोना के संबंध में वैध दस्तावेज या किसी प्रकार की अन्य कागजात प्रस्तुत करने कहा गया जिस पर अशोक बेरा के द्वारा सोना के संबंध में किसी भी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर टीम द्वारा पूछताछ करने पर अशोक बेरा ने बताया कि वह सोना को पश्चिम बंगाल के किसी व्यक्ति से क्रय किया था जिसे वह जेवर बनाकर बिक्री करने हेतु रायपुर ला रहा था तथा वह शासकीय टैक्स की चोरी भी कर रहा था। टीम द्वारा 02 किलो 500 ग्राम सोने का बिस्किट कीमती लगभग 1,25,00,000/- (एक करोड़ पच्चीस लाख रूपये) एवं स्विफ्ट डिजायर वाहन क्रमांक सी जी/04/एम एल/3978 को जप्त किया जाकर थाना तेलीबांधा में धारा 102 जा.फौ. के तहत् कार्यवाही किया गया। पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण की सूचना आई.टी. विभाग को दी गई है जिस पर आई.टी. विभाग द्वारा सोना के संबंध में अशोक बेरा से विस्तृत पूछताछ कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
संदेही – अशोक बेरा पिता अनिल बेरा उम्र 49 साल निवासी प्रोफेसर कालोनी सुमेरी मठ के पीछे डी डी नगर रायपुर।

Related Posts