बिना नाम लिए कांग्रेस पर तंज कसते हुए मोदी ने कहा कि वे लोग जो भारतीयों को आलसी कहते थे। पीएम ने कहा कि अगर सत्ता में बैठे लोगों में निराशा है तो वे लोगों में आशा कैसे जगा सकते हैं। पिछले 10 सालों में हमने देश को निराशा से लाकर आशा और विश्वास में लाकर खड़ा कर दिया है…
नईदिल्ली (ए)। दुनिया को अब भारत की उपलब्धियों पर आश्चर्य नहीं होता क्योंकि यह अब एक नई सामान्य बात बन गई है। साथ ही दुनिया के तमाम मुल्कों को आज भारत के साथ चलने के फायदे का एहसास हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह बातें एक मीडिया संस्थान के कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहीं। उन्होंने बोलते हुए कहा कि पहले भारत जब कुछ करता था तो दुनिया यह देखकर आश्चर्यचकित रह जाती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के प्रति बढ़ता दुनिया का विश्वास भारत की सबसे बड़ी पहचान बन गया है।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पूर्ववर्ती सरकारों पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि 10 साल पहले तक सत्ता में रहने वालों को देश की जनता की क्षमताओं पर भरोसा नहीं था। उन्होंने कहा कि हार स्वीकार कर चुके दिमाग से जीत हासिल करना बहुत मुश्किल है।
बिना नाम लिए कांग्रेस पर तंज कसते हुए मोदी ने कहा कि वे लोग जो भारतीयों को आलसी कहते थे। पीएम ने कहा कि अगर सत्ता में बैठे लोगों में निराशा है तो वे लोगों में आशा कैसे जगा सकते हैं। पिछले 10 सालों में हमने देश को निराशा से लाकर आशा और विश्वास में लाकर खड़ा कर दिया है।















