रायपुर। विवरण- प्रार्थी बजरंग शर्मा ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह टिंबर मार्केट त्रिमूर्ति नगर रोड देवेंद्र नगर रायपुर में रहता है तथा बबलू शर्मा के पास प्लाईवुड एवं पैसे वसूली का काम करता है। साथ में रिश्तेदारी का भाई रामरतन शर्मा, बबलू शर्मा भी रहते हैं । करीब 10 दिन पहले बबलू घर राजस्थान गया था । दिनांक 13.02.2020 को रात्रि में करीबन 9ः30 बजे प्रार्थी और रामरतन शर्मा फ्लैट में थे। रामरतन मोबाइल से बात कर रहा था उसी समय गेट खटखटाने की आवाज आई तो उसने देखा एक व्यक्ति दिखा तथा दरवाजा खोला तो 3 व्यक्ति और सिढी तरफ से आ गये और पूछे कि विशाल का घर है क्या?प्रार्थी द्वारा हां बोलने पर घर देखना है बोले तो प्रार्थी ने उनको आज नहीं सुबह देख लेना बोला इतने में उनके द्वारा कट्टा दिखाकर पेट में कट्टा के मुठ तरफ से मारा और धक्का देकर गिरा दिये घसीटते हुए ले जाकर पलंग में रखा टेप से हाथ पैर को बांध दिये मुंह में टेप लगा दिए रामरतन को भी पलंग में उल्टा कर बांध दिए थे और मोबाइल को रख लिये। लाॅकर के एक पल्ला को चाकू से खोल दिये, दूसरा पल्ला खोलने के लिए चाबी पूछे, चाबी किचन में रखा था उनको बताया वो लोग 4 व्यक्ति थे लाॅकर खोलकर उसमें से 50 लाख रुपये अपने बैग क्रीम कलर के पिट्ठू बैग में भरकर ले गये मोबाइल को फ्रिज में रख दिए । लुटेरों के जाने के बाद 10 – 15 मिनट बाद खिसकते हुए मोबाइल के पास जाकर बबलू भैया को फोन से बताया जाते समय लुटेरो को पर्स का पैसा एवं मोबाइल छोड़ने के लिए बोला था जो पर्स का पैसा 14000/- भी ले गये करीब 20 – 25 मिनट बाद रिलेटिव के भागीरथी शर्मा और 2 – 3 व्यक्ति आये जिन्होंने चाकू से टेप को काटकर खोले लाकर चेक किया तो 50 लाख रूपये नहीं था जुमला 50 लाख 14 हजार रू. लुटेरे ले गए है जिस पर थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 18/2020 धारा 394 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
उक्त प्रकरण में आरोपीगण अशोक जाखड़ पिता बिरबल जाखड़ उम्र 30 वर्ष निवासी तेजरासर बिकानेर राजस्थान। आरोपी प्रेम जाट पिता अडमाना जाट उम्र 22 वर्ष निवासी गंगा शहर बिकानेर राजस्थान। आरोपी जयकिशन गोदारा पिता बिरमाराम गोदारा उम्र 20 वर्ष निवासी गंगा शहर बिकानेर राजस्थान। आरोपी गणेश जाट पिता लक्ष्मण राम जाट उम्र 22 वर्ष निवासी गंगा शहर बिकानेर राजस्थान। आरोपी भवर चैधरी पिता हरिराम चैधरी उम्र 20 वर्ष निवासी रानी बाजार बिकानेर राजस्थान। को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है एवं लूटा गया सारा रकम भी बरामद कर लिया गया था किन्तु प्रकरण का मास्टर माईण्ड मालचंद शर्मा लगातार फरार चल रहा था। आरोपी के संबंध मे ंमहत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं अति. पुलिस अधीक्षक अपराध के नेतृृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर राजस्थान रवाना किया गया था । टीम द्वारा राजस्थान में लगातार एक सप्ताह तक कैम्प करते हुए घटना के मास्टर माईण्ड मालचंद शर्मा पिता रामलाल शर्मा को बिकानेर राजस्थान से गिरफ्तार करने में सफलता मिली। आरोपी को गिरफ्तार कर थाना देवेन्द्र नगर में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
आरोपियों को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक अजय झा, प्रधान आरक्षक सरफराज चिस्ती, आरक्षक राजिक खान एवं राकेश पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
गिरफ्तार आरोपीः- मालचंद शर्मा पिता रामलाल शर्मा उम्र 37 वर्ष साकिन बमनवली जिला बिकानेर राजस्थान।






