BREAKING

छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईदेश-दुनियाफीचर्ड

महिला दिवस पर संपादक की कलम से…अपनी बात,सबके साथ

प्रिय पाठकों एवं शुभचिंतकों,
सादर नमस्कार,
जैसा कि आप सभी जानते हैं कि प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को पूरे विश्व में महिलाओं के योगदान और उपलब्धियों की तरफ लोगों का ध्यान केन्द्रित करने के लिए महिला दिवस के रुप में मनाया जाता है। महिला दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य नारी को समाज में एक सम्मानित स्थान दिलाना और उनके स्वयं की शक्तियों से उनका परिचय कराना होता है। यूं तो हर महिला अपने आप में खास होती है पर कामयाबी वही हासिल कर पाती है जिसमें जोखिम लेने का साहस होता है और लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्पित होती हैं जो सबसे अलग कर गुजरती हैं वहीं नया रास्ता बनाते हैं। आज महिलाएं समाज व देश के लिए विकास में अपना अहम योगदान दे रही हैं। इनके योगदान के बिना एक अच्छे समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती। जो महिलाएं अपनी मेहनत, लगन और जज्बे से नौकरी के बड़े पदों तक पहुंचती हैं वो तो खास होती हीं है जो गृृहणी महिलाएं हैं वो भी अपने आप में खास होती है। गृृहणी महिलाएं अपने परिवार व समाज में अच्छे संस्कार का वातावरण तैयार करती हैं। जिससे उस परिवार, समाज का संपूर्ण विकास हो सके। कहते हैं न कि बच्चों की पहली पाठशाला उसका घर-परिवार होता है। उसे जैसे संस्कार मिलेंगे वो वैसा ही बनेगा। गृहणी अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देती हैं जिससे वह बड़ा होकर समाज व देशहित में काम करता है। इसलिए जो महिलाएं घर से बाहर जाकर नौकरी के माध्यम से देश सेवा करती हैं उतना ही देश सेवा एक गृृहणी महिलाएं भी करती हैं। इनके योगदान को भी नकारा नहीं जा सकता। गृृहणी महिलाएं अल सुबह से लेकर देर रात तक अपने परिवार की सेवा, सत्कार में लगे रहती हैं जो कि राष्ट्र सेवा से कम नहीं होता। गृृहणी महिलाएं अपने इस सेवा के लिए न सैलरी लेती हैं और न ही बोनस फिर भी निस्वार्थ भाव से अपने काम को पूरी करती आ रही हैं। लोगों को महिलाएं के प्रति और जागरुक करने और समाज में इनके योगदान को बताने के उद्देश्य से सारनाथ एक्सप्रेस ने मार्च के इस अंक के सभी 8 पृृष्ठों पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अहम भूमिका निभा रही महिलाओं का साक्षात्कार भी लिया और यह अंक महिलाओं के समर्पित किया है ताकि लोग विभिन्न क्षेत्रों में समाज व देशहित में काम करने वाली इन महिलाओं का साक्षात्कार पढ़े और इनके प्रेरणा लें साथ ही महिलाओं का मान-सम्मान करें।

Related Posts