रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के सात अधिकारियों को आईपीएस अवार्ड देने की अधिसूचना गृह मंत्रालय भारत सरकार ने जारी कर दी है।
साथ ही इस आदेश को भारत के गजट में भी प्रकाशन करने का आदेश दिया गया है। इनमें पांच 2020 और दो 2021 सेलेक्ट लिस्ट में लिए गए है।
आईपीएस बनने वाले अधिकारियों में उमेश चौधरी, मनोज कुमार खेलाड़ी, रवि कुमार कुर्रे, चैनदास टंडन, सुरजन राम भगत, दर्शन सिंह मेरावी और झाड़ूराम ठाकुर का नाम शामिल है।
ज्ञात हो कि वर्तमान में सुरजन राम भगत बालोद जिले के पुलिस अधीक्षक है वही झाडूराम ठाकुर पुलिस अधीक्षक रेल के पद पर पदस्थ है, इसके पहले जेआर ठाकुर गरियाबंद जिला के पुलिस अधीक्षक भी रह चुके है। देखे आदेश…
















