छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री का छत्तीसगढ़ में यह पहला प्रवास होगा। इस कारण भी गृहमंत्री अमित शाह के स्वागत में भाजपा कोई कसर न छोड़ना चाहती है…
जांजगीर-चाम्पा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 22 फरवरी को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। रायपुर में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक के बाद दोपहर में गृहमंत्री का जांजगीर चांपा जिले के हाईस्कूल मैदान पर आगमन होगा। वह जहां लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। इसको लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने संगठन के साथ तैयारियों को लेकर बैठकें शुरू कर दी हैं। जिसमें चार लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी राजेश मूढ़त और जांजगीर चांपा लोकसभा प्रभारी गौरी शंकर अग्रवाल ने जिला भाजपा कार्यालय में लोकसभा स्तरीय बैठक की और पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्त्ताओं में लोकसभा चुनाव को लेकर गृहमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए।
जानकारी अनुसार, जांजगीर चांपा जिला के हाईस्कूल ग्राउंड को इन दिनों खास तरह से सजाया जा रहा है। 22 फरवरी को जिले में गृहमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए तैयारी भी की जा रही हैं। गृहमंत्री मंत्री जांजगीर चांपा जिला में जनसभा कर लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। प्रदेश में जांजगीर चांपा जिला को केंद्रीय नेतृत्व अहम सीट मान रही हैं।
जांजगीर चाम्पा लोकसभा सीट चार जिले से मिलकर बनी है, जिसमें जांजगीर चांपा, सक्ति, सारंगढ़ और बिलाईगढ़ शामिल है। इन चारों जिला की 8 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारी शिकस्त मिली और इन पर कांग्रेस का कब्जा है। जनता ने भाजपा के जिन प्रत्याशियों को नकार दिया, उसमें कई बड़े नामी चेहरे शामिल हैं। विधानसभा में करारी हार के बाद अब भाजपा के नेता जांजगीर चांपा लोकसभा सीट को अपने हाथ से नहीं जाने देना चाहते और अभी से लोगों के बीच पहुंचकर राज्य और केंद्र में मोदी की गारंटी के फायदे गिना कर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की तैयारी में है।
जांजगीर चांपा पुलिस ने जारी किया पार्किंग व्यवस्था और रूट प्लान: केन्द्रीय गृहमंत्री भारत सरकार अमित शाह गुरुवार 22 फरवरी को जांजगीर चाम्पा प्रवास पर रहेंगे इस दौरान विभिन्न मार्गो से आने वाले वाहनो की पार्किंग व्यवस्था एवं रूट चार्ट तैयार किया गया है।
नवागढ़, पामगढ़, केरा, शिवरीनारायण की तरफ से आने वाली वाहन कचहरी चौक में जनता को उतार कर अपनी वाहनो को चर्च के बगल स्कूल मैदान में पार्किंग व्यवस्था की गई है।
नैला अकलतरा की तरफ से आने वाली वाहन तुलसी भवन के सामने पार्किंग स्थल पर पार्किग व्यवस्था की गई है।
चाम्पा बिर्रा, सारागांव, बम्हनीडीह, सक्त्ति की तरफ से आने वाली वाहन बीटीआई चौक में जनता को उतारकर टी व्ही एस शो रूम या डीम पाईट के सामने वाले स्थान में पार्किंग व्यवस्था की गई है।
नैला- बलौदा- अकलतरा- बिलासपुर की तरफ से आने वाली वाहन तुलसी भवन के सामने पार्किंग भर जाने पर तथा चर्च के बगल स्कूल पार्किंग भर जाने पर नेताजी चौक पर जनता को उतार कर अपनी वाहन को अग्रसेन भवन के सामने वाले स्थान में वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
शासकीय अधि/कर्म एवं मिडियाकर्मी अपने वाहनो को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पार्किग व्यवस्था की गई है।
VIP-01 पार्किंग व्यवस्था डाईट कालेज जांजगीर में की गई है।
VIP-02 पार्किग व्यवस्था उप संचालक कृषि कार्यालय जांजगीर में की गई है।
VIP- 03 पार्किंग व्यवस्था ब्लाक कालोनी जांजगीर में की गई है।
VVIP- पार्किंग व्यवस्था आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूल जांजगीर में की गई है।
बिलासपुर-पामगढ़ की ओर से आने वाले जिसको सक्ति -चाम्पा-रायगढ़ की ओर जाना है वह पूटपुरा चौक-खोखरा चौक से होते हुए नेशनल हाईवे रोड 49 से जाएगें।
शक्ति – शक्ति- चंपा रायगढ़ की ओर से आने वाले वाहन जिसको बिलासपुर – रायपुर की ओर जाना है वह नेशनल हाईवे रोड 49 जेल के पीछे रोड से पुटपुरा चौक होते हुए जाएंगे।
















