BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री का बड़ा निर्णय- पीएम आवास निर्माण के लिए हितग्राही लीज क्षेत्रों से छोटी गाड़ी में ले जा सकेंगे रेत

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को राहत देने बड़ा निर्णय लिया है। हितग्राहियों को लीज वाले स्थलों से छोटी गाड़ी में अपने पीएम आवास के निर्माण में इस्तेमाल हेतु रेत ले जाने की छूट प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को रेत लीज वाले स्थलों से छोटी गाड़ी में अपने आवास के निर्माण हेतु रेत ले जाने पर किसी तरह की रायल्टी नहीं देनी होगी। मुख्यमंत्री के निर्णय की घोषणा विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की।

उन्होंने कहा कि बीते पांच सालों में प्रधानमंत्री आवास योजना के आवास नहीं बने। अब 18 लाख आवास बन रहे हैं। हितग्राही अपने मकान का काम जल्द पूरा कर सकें। इसके लिए हितग्राही प्रधानमंत्री आवास हेतु रेत लीज वाले स्थलों से छोटी गाड़ी से रेत ले जा सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश भर में 18 लाख से अधिक आवास मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने स्वीकृत किये हैं। इनका निर्माण कार्य आरंभ हो गया है। निर्माण कार्यों में किसी तरह की असुविधा हितग्राहियों को न हो, इसके लिए मुख्यमंत्री ने यह बड़ा निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री ने पत्रकार मधुकर खेर की जयंती पर उन्हें किया याद: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रबुद्ध पत्रकार श्री मधुकर खेर की 21 फरवरी को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने श्री मधुकर को याद करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ में हिन्दी-अंग्रेजी पत्रकारिता और साहित्य के क्षेत्र में मधुकर जी ने अपनी अमिट छाप छोड़ी है।

उन्होंने अपनी लेखनी के माध्यम से समाज को जागरूक करने, जनसमस्याओं और सकारात्मक समाचारों को देश-दुनिया के सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे विदर्भ और रायपुर श्रमजीवी पत्रकार संघ के संस्थापक सदस्य भी रहे। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मधुकर खेर के सम्मान और स्मृति में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया-अंग्रेजी के क्षेत्र में मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार दिया जाता है।

Related Posts