प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जम्मू के एमए स्टेडियम में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने साढ़े 32 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया…
नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जम्मू कश्मीर के विकास में अनुच्छेद 370 सबसे बड़ी दीवार थी। इस दीवार को भाजपा की सरकार ने ढहा दिया है। इसके हटने के बाद प्रदेश के लोगों को उनके हल मिले हैं। 370 हटने के बाद महिलाओं को वे हक मिले, जो पहले नहीं मिले थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जम्मू शहर के एमए स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। वहीं, इस दौरान उन्होंने 32 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया।
पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू कश्मीर में एक वो दिन थे जब स्कूल जलाए जाते थे, एक आज के दिन आए हैं जब स्कूल सजाए जाते हैं। पहले गंभीर बीमारी के इलाज के लिए दिल्ली जाना पड़ता था। लेकिन अब जम्मू में ही एम्स बनकर तैयार हो गया है।















