रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से असिस्टेंट लोको पायलट के पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बहुत जल्द समाप्त कर दी जाएगी। लिहाजा इच्छुक उम्मीदवार बिना समय गवांए नीचे विवरण पढ़कर अप्लाई कर दें। इस भर्ती के लिए 10वीं और आईटीआई पास अप्लाई कर सकते हैं…
नईदिल्ली (ए)। रेलवे भर्ती बोर्ड सहायक लोको पायलट भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कल, 19 फरवरी को बंद कर देगा। उम्मीदवार अपने ऑनलाइन आवेदन अपने संबंधित आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से कल तक जमा कर सकते हैं। आरआरबी एएलपी 2024 भर्ती कुल 5,696 सहायक लोको पायलट रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है।
इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई, 2024 को 18 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।
आरआरबी एएलपी 2024 आवेदन शुल्क एससी, एसटी, पूर्व सैनिक, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक, ईबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये है। अन्य सभी के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है।















