BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

टेस्ट में भारत की सबसे सबसे बड़ी जीत: राजकोट टेस्ट में इंग्लैंड को 434 रन से हराया, यशस्वी के दोहरा शतक के बाद जडेजा ने झटके पांच विकेट

भारत ने राजकोट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 445 रन बनाए थे। वहीं, इंग्लैंड की पहली पारी 319 रन पर समाप्त हुई थी। पहली पारी के आधार पर भारत को दूसरी पारी में 126 रन की बढ़त मिली थी…

राजकोट (ए)। भारत ने इंग्लैंड को राजकोट में तीसरे टेस्ट मैच में 434 रन से हरा दिया है। टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए थे। इंग्लैंड की पहली पारी 319 रन पर सिमटी। भारत ने दूसरी पारी में चार विकेट पर 430 रन बनाए और पारी घोषित कर दी। इंग्लैंड को 557 रन का लक्ष्य मिला था। जवाब में इंग्लिश पारी 122 रन पर सिमट गई।

भारत ने तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 434 रन से हरा दिया है। राजकोट में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड को 557 रन का लक्ष्य मिला था। जवाब में इंग्लैंड की टीम 122 रन पर सिमट गई। मार्क वुड को छोड़कर इंग्लैंड का कोई बल्लेबाज 20 का आंकड़ा भी नहीं छू सका। वुड ने 15 गेंद में 33 रन बनाए।

वहीं, भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने पांच विकेट झटके। इसके अलावा कुलदीप को दो विकेट मिले। बुमराह और अश्विन को एक-एक विकेट मिला। भारत ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। हैदराबाद में पहला टेस्ट इंग्लैंड ने जीता था, वहीं विशाखापत्तनम में दूसरा टेस्ट भारत ने जीता था।

भारत ने राजकोट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 445 रन बनाए थे। वहीं, इंग्लैंड की पहली पारी 319 रन पर समाप्त हुई थी। पहली पारी के आधार पर भारत को दूसरी पारी में 126 रन की बढ़त मिली थी। अपनी दूसरी पारी भारत ने चार विकेट पर 430 रन बनाकर घोषित कर दी थी। कुल बढ़त 556 रन की हुई। 557 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लिश पारी 122 रन पर सिमट गई। सीरीज का चौथा मुकाबला 23 फरवरी से रांची में खेला जाएगा।

भारत ने दूसरी पारी चार विकेट पर 430 रन बनाकर घोषित कर दी। इस तरह इंग्लैंड को 557 रन का लक्ष्य मिला है। भारत ने अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए थे, जबकि इंग्लैंड की पहली पारी 319 रन पर समाप्त हुई थी। टीम इंडिया को 126 रन की लीड मिली थी। दूसरी पारी में 430 रन यानी कुल बढ़त 556 रन की हुई। यशस्वी जायसवाल 236 गेंद पर 14 चौके और 12 छक्के बनाकर नाबाद रहे।

वहीं, सरफराज ने 72 गेंद में छह चौके और तीन छक्के की मदद से 68 रन की पारी खेली। दोनों के बीच नाबाद 158 गेंद में 172 रन की तूफानी साझेदारी हुई। इतना बड़ा लक्ष्य कभी टेस्ट इतिहास में चेज नहीं हुआ है। ऐसे में ‘बैजबॉल’ के लिए प्रसिद्ध इंग्लिश टीम चेज के लिए जाएगी या टेस्ट ड्रॉ कराने जाएगी यह देखना दिलचस्प होगा। इससे पहले भारत की दूसरी पारी में आज शुभमन गिल 91 रन और कुलदीप यादव 27 रन बनाकर आउट हुए थे।

वहीं, शनिवार को रोहित शर्मा 19 रन और रजत पाटीदार खाता खोले बिना आउट हुए थे। इंग्लैंड की ओर से रूट, हार्टले और रेहान को एक-एक विकेट मिला। अश्विन भी आज टीम इंडिया से जुड़ गए थे।

रनों के अंतर से टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत

जीत का
अंतर
खिलाफ मैदान साल
434 रन इंग्लैंड राजकोट 2024
372 रन न्यूजीलैंड वानखेड़े 2021
337 रन दक्षिण अफ्रीका दिल्ली 2015
321 रन न्यूजीलैंड इंदौर 2016
320 रन ऑस्ट्रेलिया मोहाली 2008

Related Posts