BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

जांजगीर चांपा जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने पदभार ग्रहण किया

आईपीएस विवेक शुक्ला (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा के पद पर आज दिनांक 17.02.2024 को पदभार ग्रहण किया गया…

जांजगीर चांपा। छग. शासन के मुताबिक आदेशानुसार विवेक शुक्ला (भा. पु.से.) द्वारा पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा के पद पर आज दिनांक को पदभार ग्रहण किया गया।

जिसमें जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं रक्षित निरीक्षक थाना प्रभारी जांजगीर, थाना प्रभारी चाम्पा एवं कार्यलयीन स्टाफ उपस्थित रहे। पदभार ग्रहण करने के पर नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक को गॉड ऑफ ऑनर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यभार ग्रहण करने पश्चात् राजपत्रित अधिकारियों की संक्षिप्त परिचय लेकर बेहतर पुलिसिंग करने हेतु निर्देशित किया गया।

ज्ञात हो कि एसपी विवेक शुक्ला इसके पूर्व राज्यपाल के एडीसी के पद पर पदस्थ थे।

 

 

Related Posts