इंग्लैंड के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने राजकोट टेस्ट में बल्ले से कमाल करते हुए तूफानी शतक जड़ा. इस शतक के साथ वह एडम गिलक्रिस्ट के खास क्लब में शामिल हो गए हैं…
राजकोट (ए)। भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में चल रहे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले में शुक्रवार को आर अश्विन ने इतिहास रच टेस्ट करियर में 500 विकेट पूरे किए थे. हालांकि इस उपलब्धि के चंद घंटे बाद आर अश्विन राजकोट टेस्ट से बाहर हो गए हैं. अश्विन के परिवार में इमेरजेंसी आई है. इसी कारण आनन फानन में टीम इंडिया का साथ छोड़ अपने घर चेन्नई लौट गए हैं।
अपने घर चेन्नई लौटने के कारण यह दिग्गज स्पिनर अब राजकोट के मुकाबले में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शुक्रवार देर रात अश्विन से जुड़ी यह बड़ी जानकारी साझा की. अश्विन के बाहर होने का कारण भी बीसीसीआई ने एक बयान कि जरिए बताया है. बीसीसीआई ने बताया कि ‘रविचंद्रन अश्विन परिवार में आए इमेरजेंसी के कारण तुरंत प्रभाव से टेस्ट टीम से बाहर हो गए हैं. इस मुश्किल वक्त में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और टीम अश्विन को पूरा समर्थन देती है. बीसीसीआई और टीम अश्विन को हर संभव मदद प्रदान करना जारी रखेगी और जरूरत पड़ने पर समर्थन देने के लिए संचार के रास्ते खुले रखेगी।’
राजकोट टेस्ट के दूसरे दिन रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैक क्राउली को पवेलियन भेज अपने टेस्ट करियर में 500 विकेट पूरे किए थे. इस खास उपलब्धि पर अश्विन काफी इमोशनल नजर आए थे. उन्होंने यह खास उपलब्धि का श्रेय अपने पिता को दिया था. उन्होंने कहा था कि ‘उनके पिता हर तरह कि परिस्थिति में उनके साथ हमेशा खड़े रहे।’
बेन डकेट ने जिस अंदाज में राजकोट टेस्ट के दूसरे दिन बल्लेबाजी की है. उसने भारत की मुश्किलें बढ़ा दी है. डकेट अभी 118 गेंदों पर 21 चौके और 2 छक्के की मदद से 133 रन बनाकर नाबाद हैं. डकेट की पारी के दमपर इंग्लैंड ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट के नुकसान पर 207 रन बना लिए हैं. भारत को अगर इस मैच में वापसी करनी है तो तीसरे दिन डकेट को जल्द से जल्द आउट करना होगा।
भारत की सरजमीं पर भारतीय टीम के खिलाफ बेन डकेट सबसे तेज शतक लगाने वाले तीसरे विदेशी बल्लेबाज हैं. राजकोट टेस्ट में डकेट ने 88 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया था. इस लिस्ट में पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का नंबर आता है।
उन्होंने साल 2001 में टीम इंडिया के खिलाफ मुंबई में 84 गेंदों पर टेस्ट शतक लगाया था. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान क्लाइव लॉयड का नाम है. उन्होंने 1974 में बेंगलुरु टेस्ट में 85 गेंदों पर भारतीय टीम के खिलाफ शतक लगाया था. इन दोनों के खास लिस्ट में शामिल होने वाले बेन डकेट तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।















