BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

छत्तीसगढ़ सीमेंट वेलफेयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, एक छत के नीचे आकर काम करने पर हुई चर्चा

भिलाई। गुरुवार को सुपेला के एक निजी होटल के छत्तीसगढ़ सीमेंट वेलफेयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की बैठक हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष अंजय शुक्ला ने कई महत्वपूर्ण बाते सभी के समक्ष रखी।

उन्होंने सभी को एक छत के नीचे आकर मजबूती से काम करने का आह्वान किया है। हर स्तर पर हक के लिए लड़ाई लड़ने की बात कही है।

इंद्रजीत सिंह छोटू ने कहा की संगठन में ही ताकत है, संगठित होकर काम करने से सभी को काम मिलने की बात कही। उन्होंने कहा कि आज हर ट्रांसपोर्टर के पास काम है सबको मिल बाटकर काम करना है।

इस बैठक में कोरापुट बस्तर के अध्यक्ष सुखदेव सिंह सिद्धू, छत्तीसगढ़ ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रभुनाथ बैठा, छत्तीसगढ़ बलकर एसोसिएशन के मलकीत सिंह लल्लू, भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू सहित अन्य लोग मिलकर महत्वपूर्ण बैठक लिए हैं।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य था कि छत्तीसगढ़ के सभी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन को एक साथ मिलकर एक छत के नीचे लाना है। सभी ट्रांसपोर्टों को काम मिले इस दिशा पर कार्य करना है।

पूरे छत्तीसगढ़ में एक महाट्रांसपोर्ट एसोसिएशन निर्माण करने का मुख्य उद्देश्य है तथा प्लांट की तानाशाही रवैया के खिलाफ एक जुट होकर संघर्ष करना है। कार्यक्रम का संचालन जसवंत सिंह सैनी ने किया।

बैठक में ट्रांसपोर्टर प्रभु नाथ बैठा, हरिंदर यादव, सुखदेव सिंह सिद्धू, अशोक जैन, प्रभुनाथ मिश्रा, अनिल चौधरी, सुरजीत सिंह, मलकीत सिंह, वैभव जग्गी, अमित शर्मा, एस. सिंह, इंद्रजीत सिंह, आकाश गिरधारी, मनोज लालवानी, आकाश गिलानी, हरजीत सिंह, जसवंत सिंह,

मनोज गुप्ता, आशीष अग्रवाल, गुरजीत सिंह, गुरमीत सिंह, जोगा राव, राजकुमार सिंह, सुनील चौधरी, अमित सिंह, दिलीप खटवानी, सुधीर सिंह, बलजिंदर सिंह, महेंद्र सिंह, संदीप सिंह, शाहनवाज खान, आरबी सिंह, विजेंद्र यादव, जितेंद्र यादव, अनिल शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Posts