BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

शांतिनिकेतन पब्लिक स्कूल एवं महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बसंत पंचमी और मातृ पितृ दिवस

रायपुर। शांतिनिकेतन पब्लिक स्कूल एवम महाविद्यालय चंगोराभाठा रायपुर में दिनांक 14 फरवरी 2024 को मातृ पितृ दिवस एवम बसंत पंचमी का पर्व बड़े ही उत्साह पूर्वक मनाया गया।

मातृ पितृ दिवस के अवसर पर स्कूल के पालकगणों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर स्कूल एवम महाविद्यालय के संचालक मुकेश गुप्ता जी ने सरस्वती माता की पूजा अर्चना की।

 

तत्पश्चात विद्यार्थियों एवम पालकों को प्रसाद वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य बंशीलाल, डायरेक्टर ऋषभ गुप्ता, सुपरवाइजर नंदनी शर्मा, महाविद्यालय प्राध्यापक अलका मिश्रा, उपमा सोनवानी, स्कूल प्रभारी शिक्षिका अनामिका साहू।

 

सरिता देवांगन, मुकेश भांगला, दीक्षा ठाकुर , सुरभि शर्मा, संजू साहू, योगेश साहू, सुधांशु, प्रदीप घोष, अविनाश गुप्ता, कार्यालय प्रभारी पूजा,धर्मेंद्र, माया शुक्ला ,प्रिया साहू ,अंजू साहू, दिव्या साहू।

सुजाता यादव, प्रभा यादव, ममता रेड्डी, ज्योत्सना कर, रूमा सिंह , सरस्वती इत्यादि सभी स्टाफ एवम कई गणमान्य नागरिक, पालकगण, अभिभावक गण, पूरे कार्यक्रम तक उपस्थित रहे।

Related Posts