BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पिछड़ा वर्ग के प्रति राहल गांधी के दिल-ओ-दिमाग में केवल और केवल नफरत भरी पड़ी है: प्रीतपाल बेलचंदन

दुर्ग। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी जिस भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर चल रहे हैं, दरअसल वह नफरत फैलाने वाला एक काफिला है। अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने अनेक बार समाज को तोड़ने, जाति-पंथ और सामाजिक सौहाद्र में विष घोलने एवं पिछड़ा, गरीब, वंचित, शोषित वर्गों को नीचा दिखाया है। उक्ताशय की बाते किसान नेता एंव जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक पूर्व अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही।

प्रीतपाल बेलचंदन ने कहा कि, पिछड़ा वर्ग, विशेषकर तेली समाज के प्रति राहुल गांधी खुलेआम अपनी नफरत प्रदर्शित कर रहे हैं। राहुल गांधी ने सबसे पहले ‘सारे मोदी चोर’ कह कर तेली समाज का अपमान किया जिसके लिए उन्हें सजा भी हुई। फिर उन्होंने यह कहा कि मोदी समाज सामान्य वर्ग में आता है।

तेली समाज को चोर कहने के बाद राहल गांधी का यह बयान तेली समाज को पिछड़ा वर्ग से बाहर करने का षड्यंत्र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पिछड़ा वर्ग का मानने से इंकार करते हुए उन्हें सामान्य वर्ग का बताने के बाद अभी जो ताजा नफरती बयान राहुल गांधी ने दिया है, उसमें उन्होंने कहा है कि मोदी चाय बेचें, देश न बेचें। इससे पिछड़ा वर्ग, खासकर तेली समाज के प्रति राहुल गांधी की घूणा का परिचय मिलता है।

राहुल गांधी के बयानों को सामने रखते हुए प्रीतपाल बेलचदंन ने कहा कि, ये कुछ नमूने हैं, जिनसे यह एकदम स्पष्ट हो जाता है कि पिछड़ा वर्ग के प्रति राहल गांधी के दिल-ओ-दिमाग में केवल और केवल नफरत भरी पड़ी है और वे पिछड़ा वर्ग को सार्वजनिक रूप से अपमानित करने और विशेषकर तेली समाज को नीचा दिखाने का काम बार-बार करते हैं। दरअसल, राहुल गांधी यह बर्दास्त ही नहीं कर पा रहे हैं कि देश में पिछडा वर्ग का एक योग्य नेता प्रधानमंत्री के पद को सुशोभित कर रहा है।

प्रीतपाल बेलचदंन ने राहुल गांधी की नींदा करते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘चाय बेचें, देश नहीं’ की नसीहत देने के पीछे राहुल गांधी की यह विकृत राजनीतिक सोच भी सामने आ गई है कि वह देश भर में चाय बेचने वालों को देश बेचने वाला बता रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तेली समाज के प्रति घृणा का परिचय देने वाले राहल गांधी अब देश के गरीबी से जुझ रहे और मेहनत से स्वाभिमान से जीने का प्रयास कर रहे तमाम लोगों के प्रति भी अपनी नफरती सोच फैला रहे हैं, और उन्हें गाली देने का काम कर रहे हैं।

जो संघर्ष करके अपने बेहतर जीवन की जद्दोजहद कर रहे हैं, उन गृरीब शोषितों, वंचितों के प्रति राहल गांधी घुणा का शर्मनाक प्रदर्शन कर रहे हैं। भारतीय जनता पाटी कांग्रेस सांसद राहल गांधी के इस नफरत भरे राजनीतिक आचरण की निंदा करते हुए यह दों टूक कहना चाहती है कि छत्तीसगढ़ समेत देशभर में निवासरत पिछड़ा वर्ग के नागरिक एवं देश के सभी चाय बेचने वाले स्वाभिमानी सम्माननीय जन राहल गांधी व उनकी कांग्रेस को इस बात के लिए कृतई माफ नहीं करेगी खासकर तेली समाज को लेकर राहुल गाधी के बयानों से समूचा देश शर्मसार है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अजय तिवारी, राजेंद्र पाध्ये, राजा महोबिया आदि मौजूद रहे।

Related Posts