जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया थानो का आकस्मिक निरीक्षण…अपराधो के नियंत्रण के सबंध में दिया गया अवश्यक दिशा निर्देश…लंबित प्रकरण के शीघ्र निराकरण करने दिया गया दिशा निर्देश…नक्सल थानो की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया एवं सुरक्षा संबंधित हिदायत दिया गया…
खैरागढ़ छुईखदान गंडई। पुलिस अधीक्षक खैरागढ़-छुईखदान-गंडई त्रिलोक बंसल द्वारा थाना छुईखदान, थाना गंडई, थाना मोहगांव एवं थाना साल्हेवारा का आज दिनांक 08.02.2024 को थानो का आकस्मिक निरीक्षण किया।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अधीक्षक नेहा पाण्डेय व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गंडई प्रशांत खाण्डे भी उपस्थित थे।
पुलिस अधीक्षक द्वारा नक्सल थानों में सुरक्षा व्यवस्था संबंधित विशेष हिदायत दिया गया साथ ही थाना के लंबित गंभीर अपराध की डायरी का बारिकी से अध्ययन कर अग्रिम विवेचना के संबंध में दिशा निर्देश दिया गया।
साथ ही अन्य लंबित अपराध, मर्ग शिकायत के शीघ्र निराकरण के संबंध में दिशा निर्देश दिया गया व थाना में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों से रूबरू होते हुये उनके समस्याओं के संबंध में पूछकर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिया गया।

















