BREAKING

Uncategorised

एसएसपी के निर्देश पर पुलिस लाइन डीएसपी ने विभिन्न शाखाओं के वार्षिक निरीक्षण प्रारंभ किया

रायपुर। आज दिनाँक 31.08.2020 को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर अजय यादव के आदेशानुसार उप पुलिस अधीक्षक, लाइन रायपुर मणिशंकर चंद्रा द्वारा रक्षित केंद्र रायपुर की विभिन्न शाखाओं का वार्षिक निरीक्षण कार्य प्रारंभ किया गया। निरीक्षण के दौरान श्री चंद्रा को क्वार्टर गार्ड के सम्मान गार्ड द्वारा सलामी दी गयी तत्पश्चात रक्षित केंद्र रायपुर कार्यालय के आस पास साफ सफाई का जायजा लेते हुए,अस्थाई/ स्थाई रिकार्ड का निरीक्षण का कार्य प्रारंभ किया गया। इस दौरान रक्षित निरीक्षक, चंद्र प्रकाश तिवारी, सूबेदार गोविंद वर्मा सहित लाइन शाखा के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Posts