BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

बेमेतरा के नये पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने किया पदभार ग्रहण, एसपी कार्यालय के सभी शाखाओं का लिया जायजा

बेमेतरा। जिले के नये पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने पुलिस अधीक्षक बेमेतरा का पदभार आज 06 फ़रवरी 2024 दिन मंगलवार को ग्रहण करने जिला पुलिस कार्यालय पहुंचे, जहां उन्हें गार्ड ऑफ आनर दिया गया, तत्पश्चात् उन्होंने जिले का पदभार ग्रहण किया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल सहित सभी अधिकारियों ने नये पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के द्वारा नवागंतुक पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू को जिले के हालातों एवं कानून व्यवस्था संबंधी आवश्यक जानकारी देकर जिले का चार्ज सौंपा। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा ने जिला पुलिस कार्यालय के सभी शाखाओं का जायजा लिया।

आईपीएस रामकृष्ण साहू 2012 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं । इसके पूर्व वे सेनानी, 13 वी वाहनी, छसबल, कोरबा के पद पर पदस्थ रहे हैं। जिले का कार्यभार संभालने के बाद नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक ने जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी को बेहतर पुलिसिंग एवं अपराध नियंत्रण पर जोर देने कहा। जनता के बीच बेहतर संवाद, पुलिस थाने में शिकायत प्राप्त होने पर मौके पर पुलिस की त्वरित पहुच पर बल दिया गया है।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) राजेश कुमार झा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बेमेतरा मनोज तिर्की, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बेरला तेजराम पटेल, उप पुलिस अधीक्षक कमलनारायण शर्मा एवं प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक बृज किशोर यादव, रक्षित निरीक्षक मनीष सिंह राजपूत, थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक अजय कुमार सिन्हा, सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, पुलिस कंट्रोल प्रभारी सउनि जहीर खान सहित समस्त पुलिस कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

Related Posts