BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सांसद प्रतिनिधि और नेता प्रतिपक्ष ने आंगनवाड़ी में महतारी वंदन योजना का फार्म वितरण कर दी जानकारी

भिलाई 3। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण घोषणा महतारी वंदन योजना का फार्म वितरण प्रारंभ आंगनबाड़ी केंद्र नूतन चौक भिलाई 3 में किया गया। फार्म वितरण करते हुए सांसद प्रतिनिधि विपिन चंद्राकर ने लोगो को राज्य सरकार की इस योजना में लगने वाले दस्तावेज के बारे में बताते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी ने जो वादा किया उसे पूर्ण कर रही है।

नेता प्रतिपक्ष राम खिलावन वर्मा ने कहा अभी यह योजना आज से प्रारंभ होकर 20 फरवरी तक निरंतर चलेगा सभी आराम से फार्म लेकर पूर्ण दस्तावेज के साथ फार्म भरे।

वार्ड 9 शीतलापारा की पार्षद कुसुम चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने मातृ शक्तियो समृद्ध बनाने महत्वपूर्ण घोषणा पूर्ण की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े एवं घोषणा पत्र के संयोजक सांसद विजय बघेल का अभार जताया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आंगनबाड़ी सुपरवाइजर श्यामली राय, सीमा जंघेल, महेंद्र साहू, ममता पटेल, योगेश्वरी ठाकुर, सहित वार्डवासी उपस्थित थे।

Related Posts