भिलाई 3। छतीसगढ़ प्रदेश कनौजिया सोनार समाज के अध्यक्ष तारकेश्वर स्वर्णकार एवं सचिव भागवत सोनी के अनुशंसा से छतीसगढ़ कन्नौजिया सोनार समाज की जिला, मंडल एवं इकाई स्तर पर विभिन्न स्थानो पर चुनाव कराए जाने हेतु मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में परदेशी राम सोनी (भिलाई- 3) एवं सह निर्वाचन अधिकारी के रूप में गिरवर प्रसाद सोनी (रायपुर) को नियुक्त किया गया है।
निर्वाचन अधिकारीछतीसगढ़ के जिला दुर्ग, बेमेतरा, धमतरी, बलौदाबाजार-भाटपारा, खैरागढ़,छुईखदान, गंडई, रायपुर एवं अन्य स्थानों पर आवश्यकता पड़ने पर चुनाव कराकर समाज को मजबूत करने हेतु योगदान प्रदान करेंगे।
राजेन्द्र सोनी ने बताया है किछतीसगढ़ एक मजबूत समाज के लिए विभिन्न क्षेत्रों में समाज के पदाधिकारीयो कागठ्न करना बहुत ही जरूरी है।
इसके बगैर समाज का उत्थान हो इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। जिसकी जानकारी छ्तीसगढ़ कनौजिया सोनार समाज के प्रदेशउपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार सोनी ने दीं।
















