BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

दोहरा शतक जड़कर कांबली और गावस्कर के क्लब में शामिल हुए यशस्वी जायसवाल: इंग्लैंड 253 पर ऑल आउट, भारत को मिली बढ़त

यशस्वी जायसवाल 290 गेंद में 209 रन बनाकर आउट हुए…उन्होंने अपनी पारी में 19 चौके और सात छक्के लगाए…जेम्स एंडरसन ने उन्हें जॉनी बेयरस्टो के हाथों कैच कराया…

विशाखापटनम (ए)। भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापत्तनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच में दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। टीम इंडिया ने दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 28 रन बना लिए हैं। इससे पहले भारत ने यशस्वी जायसवाल के दोहरे शतक की मदद से पहली पारी में 396 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 253 रन ही बना पाई और पहली पारी में भारत को 143 रन की बढ़त मिली है। जसप्रीत बुमराह ने छह विकेट लिए।

इंग्लैंड की पहली पारी 253 रन पर सिमट गई है। इसके साथ ही भारतीय टीम ने 143 रन की बढ़त ली है। जसप्रीत बुमराह ने जेम्स एंडरसन को आउट कर इंग्लैंड की पारी समाप्त की। इस मैच में यह उनकी छठी सफलता रही। उनके अलावा कुलदीप यादव ने तीन विकेट लिए।

 

अक्षर पटेल को एक विकेट मिला। इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 76 रन जैक क्राउली ने बनाए। उनके अलावा इंग्लैंड का कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। 47 रन बनाने वाले बेन स्टोक्स टीम के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

पहली पारी में भारत ने यशस्वी जायसवाल के 209 रनों की बदौलत 396 रन बनाए थे। इसी वजह से पहली पारी में भारत को 143 रन की बढ़त मिली है, जो कि इस मैच में निर्णायक साबित हो सकती है। हालांकि, इसके लिए भारत को तीसरे दिन तीनों सत्र में बल्लेबाजी करनी होगी।

यशस्वी जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला दोहरा शतक लगाया और कई खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। वह टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय बने। इसके साथ ही सुनील गावस्कर और विनोद कांबली के क्लब में शामिल हो गए। वह बाएं हाथ के पांचवें सलामी बल्लेबाज भी बन गए, जिन्होंने भारत के लिए टेस्ट में दोहरा शतक लगाया है। यशस्वी ने अपने टेस्ट करियर की 10वीं पारी में ही दोहरा शतक जड़ा और करुण नायर-विनोदा कांबली के क्लब में शामिल हुए।

टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा भारतीय
खिलाड़ी आयु (वर्ष) स्कोर विपक्षी टीम मैदान वर्ष
विनोद कांबली 21 224 इंग्लैंड मुंबई 1993
विनोद कांबली 21 227 ज़िम्बाब्वे दिल्ली 1993
सुनील गावस्कर 21 220 वेस्ट इंडीज पोर्ट ऑफ स्पेन 1971
यशस्वी जायसवाल 22 209 इंग्लैंड विशाखापत्तनम 2024

Related Posts