BREAKING

Uncategorised

ACB ने तहसीलदार को प्रथम किस्त की राशि 50 हजार ₹ रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ाया

रायपुर। पुलिस उप महानिरीक्षक आरिफ शेख के मार्गदर्शन में एवं पंकज चन्द्रा, पुलिस अधीक्षक, एसीबी के दिशानिर्देश पर भ्रष्टाचार रोधी कार्यवाही के अंतर्गत दिनांक 27.08.2020 को एसीबी द्वारा जशपुर में पदस्थ प्रभारी तहसीलदार को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा।
आवेदक के द्वारा 10 डिसमील भूमि कय किया गया था। जिसका पंजीयन उसके नाम पर हो गया है, परन्तु नामान्तरण कराने एवं ऋण पुस्तिका बनाकर देने के नाम पर जशपुर में पदस्थ प्रभारी तहसीलदार कमलेश कुमार मिरी द्वारा आवेदक से 4 लाख रूपये की मांग की जा रही थी। बातचीत के बाद किस्तो में 3 लाख रू देने में दोनो सहमत हुए। जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा एसीबी, अम्बिकापुर, जिला सरगुजा में किया था। आवेदक के उक्त शिकायत का सत्यापन किये जाने पर सही पाये जाने के उपरांत एसीबी, अंबिकापुर, द्वारा कार्यवाही करते हुए आज आरोपी को प्रथम किस्त राशि 50 हजार रू. रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ तहसील कार्यालय जशपुर में पकड़ा गया है। आरोपी के विरूद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायिक रिमांड पर भेजी जा रही है।

Related Posts