BREAKING

छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

टाटानगर- इतवारी एक्सप्रेस रहेगी रद्द: दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस सहित 5 ट्रेन चलेगी देर से, जानिए पूरा डिटेल?

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में तीसरी लाइन कार्य के लिए ट्रेफिक कम पावर ब्लॉक का कार्य के लिए फलस्वरुप गाड़ियो का परिचालन प्रभावित रहेगा…

रायपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत राऊरकेला-झारसुगुड़ा सेक्शन के बीच तीसरी लाइन का कार्य किया जाएगा, इस कार्य के लिए ट्राफिक कम पावर ब्लॉक लिया जा रहा है।

यह ब्लॉक का कार्य दिनांक 07 फरवरी, 2024 को 06 घंटे का पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली कुछ गाड़ियो का परिचालन प्रभावित रहेगा।

रद्द होने वाली गाड़ी:-
01. दिनांक 07 फरवरी, 2024 को 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
02. दिनांक 07 फरवरी, 2024 को 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

देर से चलने वाली गड़िया:-
01. दिनांक 06 फरवरी, 2024 को मुंबई से चलाने वाली 12261 मुंबई-हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस हावड़ा से 03 घंटे 45 मिनिट देरी से रवाना होगी।
02. दिनांक 06 फरवरी, 2024 को कुर्ला से चलने वाली 22511कुर्ला –कामाख्या एक्सप्रेस कुर्ला से 06 घंटे देरी से रवाना होगी।

03. दिनांक 06 फरवरी, 2024 को राजेंद्र नगर से चलने वाली 13288 राजेंद्र नगर –दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस राजेंद्र नगर से 03 घंटे देरी से रवाना होगी।
04. दिनांक 07 फरवरी, 2024 को दुर्ग से चलने वाली 13287 दुर्ग- राजेंद्र नगर साउथ बिहार एक्सप्रेस दुर्ग से 03 घंटे देरी से रवाना होगी।

05. दिनांक 06 फरवरी, 2024 को योग नगरी ऋषिकेश से चलाने वाली 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पूरी उत्कल एक्सप्रेस हावड़ा से 03 घंटे 15 मिनिट देरी से रवाना होगी।

रेल प्रशासन यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है तथा सहयोग की आशा करता है।

Related Posts