भिलाई। चन्दुलाल चंद्राकर मेमोरियल शासकीय मेडिकल काॅलेज एवं हास्पिटल कचांदुर दुर्ग में इलाज हेतु आने वाले मरीजो व उनके परिजनो के तथा पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने जिला अरबन पब्लिक सर्विस सोसायटी नगर निगम भिलाई ने बस सेवा प्रारंभ किया है, जो दिन में दो फेरा करेगी।
दुर्ग बस स्टेण्ड से प्रातः 9 बजे रवाना होकर 10 बजे हास्पिटल कचांदुर पहुॅचेगी और 12 बजे हास्पिटल से प्रस्थान कर 1 बजे दुर्ग बस स्टेण्ड आगमन होगा. उसी दिन दुसरा फेरा दोपहर 2 बजे दुर्ग बस स्टैंड से प्रस्थान कर 3 बजे कचांदुर हास्पिटल पहुॅचने के पश्चात 4 बजे हास्पिटल से निकल कर 5 बजे सायं को दुर्ग बस स्टेण्ड पहुॅचेगी।
सिटी बस अपने फेरे के दौरान दुर्ग बस स्टेण्ड से प्रस्थान कर मालवीय चौक दुर्ग, नेहरू नगर चौक भिलाई, सूर्यामाॅल चौक जुनवानी, अवंति बाई चौक कोहका, रूंगटा काॅलेज, सरस्वती शिशु मंदिर कुरूद मार्ग से होते हुए चन्दुलाल चंद्राकर हास्पिटल कचांदुर पहुॅचेगी तथा वापसी भी इसी मार्ग से होगी।
कचांदुर का शासकीय हास्पिटल शहर से दुर होने के कारण वहाॅ इलाज के लिए आने वाले मरीज व उनके परिजनों तथा वहाॅ अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं को आने जाने में परेशानी उठाना पड़ रहा था। सिटी बस के प्रारंभ हो जाने से लोगो को आवागमन में सुविधा रहेगा।
प्रधानमंत्री आवास पाने का सुनहरा मौका, निगम मुख्यालय में 1 फरवरी से प्राप्त व जमा हो रहे है आवेदन: किराए में निवासरत परिवारों को प्रधानमंत्री आवास पाने का सुनहरा मौका है। इसके लिए 01 फरवरी से निगम मुख्यालय में दस्तावेजों के साथ फाॅर्म जमा होना प्रारंभ हो गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के ‘‘मोर मकान -मोर आस’’ घटक अंतर्गत किरायेदारी में निवासरत परिवारों के लिये तृतीय चरण में सूर्या विहार के पीछे वार्ड क्र. 01 खम्हरिया, कृष्णा इंजी. काॅलेज के पीछे वार्ड क्र. 01 खम्हरिया, एनार स्टेट वार्ड क्र. 01 खम्हरिया, माईल स्टोन स्कूल के पीछे वार्ड क्र. 01 खम्हरिया सहित विभिन्न स्थानों पर निर्मित/निर्माणाधीन आवास आबंटन के लिये उपलब्ध है।
योजना विभाग के प्रभारी विद्याधर देवांगन ने बताया कि आवास आबंटन के लिये निर्धारित प्रारूप में पंजीयन आवेदन पत्र कार्यालयीन दिवस में 1 फरवरी से प्रतिदिन शाम 04 बजे तक नगर पालिक निगम, भिलाई मुख्य कार्यालय के कक्ष क्रमांक 16 योजना शाखा (आवास आबंटन शाखा) के प्रधानमंत्री आवास योजना काउंटर से भिलाई निगम क्षेत्र का आधारकार्ड की छायाप्रति प्रस्तुत कर तथा 100/- रू. का नगद भुगतान कर फाॅर्म प्राप्त किया जा सकता है । आवास आवंटन प्रक्रिया में तृतीय लिंग समुदाय, दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिको को प्राथमिकता के आधार पर लाभ दिया जाएगा।
1 फरवरी से फाॅर्म प्राप्त कर नागरिकगण सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ पूर्ण रूप से भर कर निर्धारित कक्ष क्रमांक 16 योजना शाखा के प्रधानमंत्री आवास योजना काउंटर में 29 फरवरी तक जमा कर सकते है । आवेदन फाॅर्म के साथ जमा किए जाने वाले दस्तावेजों की जानकारी व नियम शर्त मुख्य कार्यालय में चस्पा की गई है जिसका अवलोकन कार्यालय अवधि मे किया जा सकता है। इसके अलावा भिलाई निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में 22 दिसंबर से 3 जनवरी तक आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर से प्राप्त किये आवेदन पत्रों को भी आवश्यक दस्तावेज के साथ उक्त निर्धारित तिथि में जमा किया जा सकता है।
















