रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 31 जनवरी को कैबिनेट की बैठक होगी। शाम पांच बजे मंत्रालय में यह बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना जताई जा रही है। कैबिनेट की यह बैठक इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि पांच फरवरी से विधानसभा सत्र की शुरूआत होने वाली है। ऐसे में कैबिनेट की बैठक में महतारी वंदन योजना, रसोई गैस सब्सिडी आदि विषयों पर निर्णय लिए जा सकते हैं।
विष्णु देव साय की कैबिनेट बैठक में आज छत्तीसगढ़ के लिए मोदी की में किए गए वादे महतारी वंदन योजना पर मुहर लग सकती है. बता दें कि महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को हर महीने 1 हजार रूपए यानि की साल में 12 हजार रुपए दिए जाएंगे. इसके अलावा आज की बैठक में बजट सत्र को लेकर भी चर्चा हो सकती है. सीएम विष्णु देव साय की अध्यक्षता में ये बैठक आज शाम 5 बजे मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित होगी।
सीएम विष्णु देव साय ने पिछली कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले लिए थे. बैठक में तृतीय अनुपूरक अनुमान वर्ष 2023-2024 का विधानसभा में उपस्थापन के लिए छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2024 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया था. इसके अलावा बजट अनुमान वर्ष 2024-25 का विधानसभा में उपस्थापन के लिए छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2024 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया था।
साथ ही साथ छत्तीसगढ़ आबकारी नीति वित्तीय वर्ष 2024-25 का अनुमोदन किया गया था. इसमें फैसला लिया गया था कि कोई भी नई मदिरा दुकान नहीं खोली जाएगी और छत्तीसगढ़ सिविल न्यायालय (संशोधन) विधेयक-2024 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया था।
इसके अलावा माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर में ज्वाईंट रजिस्ट्रार के 5 पद पर आकस्मिकता निधि से सृजित करने का निर्णय लिया गया था. ऐसे में आज होने वाली बैठक भी काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है क्योंकि कल केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा।















